फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three killed, seven injured due to lightning in Pipraich and Chauri Chaura

Gorakhpur News: पिपराइच और चौरीचौरा में बिजली गिरने से तीन की मौत, सात घायल

Tue, 24 Jun 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 24 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three killed, seven injured due to lightning in Pipraich and Chauri Chaura
- सोमवार सुबह बिजली गिरने से पिपराइच क्षेत्र में हुई दो लोगों की मौत, चार घायल
विज्ञापन


- चौरीचौरा इलाके में एक की मौत, तीन घायल

पिपराइच/सरदारनगर (गोरखपुर)। जिले में सोमवार सुबह गरज-चमक के साथ बारिश के बीच बिजली गिरने (आकाशीय) से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग झुलस गए। पिपराइच इलाके में दो और चौरीचौरा में एक की मौत हुई है। झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, पिपराइच थाना क्षेत्र में पहली घटना सुबह आठ बजे के करीब अगया छोटा टोला के सिवान में हुई। नौमी नाथ शर्मा (45) अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरने से उनकी उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना क्षेत्र के ग्राम बेला में करीब नौ बजे की है। राकेश पासवान (35) बेटी अनन्या (10) के साथ खेत की तरफ जा रहे थे। गांव के बाहर स्थित पुल के पास बिजली गिरी और उनकी मौत हो गई। बेटी तेज आवाज से बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना क्षेत्र के ग्राम करमैनी में करीब 10 बजे खेत में हुई। एक ही परिवार के तीन लोग चपेट में आ गए। साबिर अली (50) का सीना जल गया, उनकी बहू रहीसुन निशा का पैर झुलस गया। उनकी नतिनी नगमा तेज आवाज से अचेत हो गईं। चारों घायलों का सीएचसी पिपराइच में उपचार चल रहा है।



चौरीचौरा में खेत में काम के दौरान हुई घटना
चौरीचौरा में फुलवरिया गांव निवासी उस्मान (50) अपने खेत में धान रोपाई के लिए तीन मजदूरों के साथ पहुंचे थे। उस्मान खेत के मेड़ पर मिट्टी रख रहे थे। सुनीता (40) पत्नी घनश्याम, सोनी (18) पुत्री दिनेश और अमला (45) पत्नी दिनेश धान की नर्सरी उखाड़ रही थीं। तेज बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ उस्मान के ऊपर बिजली गिरी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पास में काम कर रहीं सुनीता, सोनी और अमला झुलस गईं। इसमें सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलावस्था में सुनीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। उस्मान सिलाई का काम करते थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर चौरीचौरा तहसील से राजस्व निरीक्षक रामानंद यादव ने लेखपाल चंदन चौरसिया के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed