फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three incidents of theft turned out to be false, somewhere daughter-in-law and somewhere mother-in-law turned out to be the thief

Gorakhpur News: झूठी निकली चोरी की तीन घटनाएं, कहीं बहू तो कही सास निकली चोर

Fri, 12 Sep 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three incidents of theft turned out to be false, somewhere daughter-in-law and somewhere mother-in-law turned out to be the thief
धनघटा थाने पर चोरी की आरोपी महिलाएं-
धनघटा। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की तीन घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है। पुलिस जांच पड़ताल में कहीं पर बहू तो कहीं पर सास के पास से चोरी का समान बरामद हुआ है। तीनों से माफी नामा लिखवा कर पुलिस ने उनको घर भेज दिया।
विज्ञापन


धनघटा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सर्विलांस, एसओजी टीम के साथ ही स्थानीय पुलिस भी घटना के अनावरण के लिए काम कर रही थी। एसओ प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे, इंस्पेक्टर क्राइम रामेश्वर यादव, एसएसआई राजेश कुमार दूबे, राम दरश यादव, जयप्रकाश कुशवाहा, अवधेश यादव, लाल बिहारी निषाद आदि पुलिसकर्मी चोरी की घटना के खुलासे में जुटे हुए थे। पुलिस जांच पड़ताल के बाद थाना क्षेत्र में हुई तीन चोरी की घटना फर्जी पाया गया। घर परिवार के लोग ही इन चोरी की घटना में संलिप्त मिले। जिसके बाद पुलिस ने उनसे माफी नामा लिखवाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

-------------
बहू ने ही चुरा लिए थे घर के जेवरात
पुलिस के अनुसार 8 सितंबर की रात क्षेत्र के कोचरी गांव में बच्ची देवी के घर बॉक्स का ताला तोड़कर जेवरात चोरी हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल की तो पाया कि बच्ची देवी के घर में उनकी दो बहुएं अंजनी व खुशबू भी घर पर रहती हैं। निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध दिखा। पुलिस ने कढ़ाई के साथ जो पूछताछ किया तो सास बच्ची देवी व उनकी दोनों बहुएं चोरी गए सामान का पता लगाने के लिए कुछ समय मांगा। 12 सितंबर को शिकायतकर्ता बच्ची देवी और उनकी दोनों बहुएं थाने पर पहुंचकर बताई कि जो जेवरात चोरी हुआ वह घर में ही दूसरी जगह से मिल गया है। बड़ी बहू अंजनी ने स्वीकार किया कि सास छोटी बहू खुशबू को ज्यादा मानती हैं। जिसके कारण उसके मन में यह बात आई कि सास अपनी जेवरात को कहीं छोटी बहू को न दे दे। इसलिए मैंने संदूक तोड़कर सब जेवरात व 1,000 लेकर घर में दूसरे जगह रख दी। जो बाद में उसकी सास को मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
सौतेली मां ने उड़ा लिए जेवरात
मुंडेरा शुक्ल के करवनिया निवासी देवानंद निषाद के घर चोरी की घटना हुई। देवानंद ने बताया कि वह कई वर्षों से दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहकर काम करते हैं। किराए के मकान में रहने के कारण वह अपनी पत्नी के जेवरात घर में अलमारी के लाकर में रखे थे। चार माह पूर्व जब घर आये तो सभी जेवर अलमारी के लाकर में मौजूद था। क्षेत्र में हो रही चोरी की घटना और ड्रोन उड़ने की अफवाह से घर पर मौजूद सौतेली मां को फोन पर बताया कि सभी जेवर अलमारी के लाकर में है। चोरी की घटना बहुत हो रही है इसलिए अलमारी बंद रखना और ध्यान देना। 10 सितंबर को देवानंद जब घर आए तो अलमारी तथा उसके अंदर का लाकर टूटा हुआ था। उसमें रखे गए सभी जेवर गायब थे। चोरी की सूचना उनके माता-पिता ने पुलिस को नहीं दिया। घर पहुंचने पर जानकारी हुई तो शक हुआ कि सौतेली मां पर गया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने पर शिकायतकर्ता की सौतेली मां से कड़ाई से पूछताछ किए तो उसने जेवरात को सिकरीगंज स्थित एक सुनार की दुकान पर गिरवी रख दिया और बेटे और बहू को जेवर चोरी होने की बात बताई।


-----------------
घर में ही मिला गायब जेवरात व नकदी
चपरा पूर्वी टोला मरवतिया निवासी सुशीला ने 10 सितंबर को चोरी की सूचना पुलिस को दिया। उसने पुलिस को बताया कि रात उसके बक्से में रखा जेवरात व 5,200 रुपये चोरी हो गया। सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस अभी मामले की जांच कर ही रही थी कि 12 सितंबर को सुशीला ने थाने पर पहुंचकर चोरी गए जेवरात व नगद घर में ही होने की जानकारी दी। वह दूसरे बक्से में अपना जेवरात व नगदी खोज रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed