फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three good Work Done By Gorakhpur Police

गोरखपुर पुलिस की नेकी: रास्ते में मिली चार साल की मासूम को परिवार से मिलाया, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Tue, 25 May 2021 07:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 May 2021 07:34 PM IST
सार

गोरखपुर पुलिस की दरियादिली की चर्चा हो रही है हर जगह, चार साल की मासूम का गांव खोजकर परिजनों से मिलवाया, सड़क हादसे में घायल हुए दो शख्स को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
three good Work Done By Gorakhpur Police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले की पुलिस की ओर से किए जा रहे लगातार बेहतरीन कामों की हर तरफ चर्चा हो रही है। डायल 112 पीआरवी ने एक बार फिर 24 घंटे के अंदर जिले में तीन अच्छे काम किए हैं।
विज्ञापन


सोमवार की रात शहर के रवि विश्वकर्मा ने कंट्रोल रूम पर फोन कर बताया कि खोराबार इलाके के जगदीशपुर शिव मंदिर के पास एक चार साल का बच्चा लावारिस हाल में है। इस सूचना पर पीआरवी 3883 तत्काल पहुंच गई। काफी कोशिश के बाद भी बच्चा अपना नाम व पता कुछ भी नहीं बता सका।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस जवानों ने बच्चे को साथ लेकर गांव-गांव जाकर लोगों से पता करना शुरू किया। कई गांव में पता करने के बाद करीब दो किलोमीटर पर कोनी गांव के पास बच्चे के माता-पिता के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को उसके घर ले जाकर पिता निर्देश चौधरी को सुपुर्द किया। बच्चे का नाम हिमांशु है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

घायलों को अस्पताल पहुंचाई पुलिस

वहीं गोरखपुर के बांसगांव इलाके में सोमवार की रात पीआरवी 0346 गश्त कर रही थी। माल्हनपार के पास दो बाइक का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें दो लोग घायल होकर सड़क पर पड़े थे। आसपास भी कोई नहीं था। यह देखते ही पुलिस जवान वहां रूक गए और घायलों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। साथ ही उनके परिवार को इसकी सूचना दी। घायलों की पहचान हरपुरबुदहट के रहने वाले सोनू और जगदीशपुर गोला के रहने वाले नन्हेलाल के रुप में हुई।

कंट्रोल रूम फोन कर झूठी सूचना देना व पुलिस को अपशब्द कहना पड़ा महंगा
एक युवक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम पर बार-बार फोन कर झूठी सूचना देना व उसे अपशब्द कहना उसे महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक को गिरफतार कर लिया है। दरअसल, पीआरवी 3878 ने बताया कि एक युवक बार-बार फोन कर झूठी सूचना देता था। वह अपना नाम विक्की सिंह राजपूत बता रहा था। जब हम लोग मौके पर जाकर देखते तो वहां ऐसा कुछ भी नहीं होता। सोमवार की रात भी युवक ने मोबाइल नंबर 9205024151 से फोन पर पुलिस एक सूचना दी।

इस पर पुलिस वालों ने उसे बोला कि तुम बार-बार ऐसी झूठी सूचना क्यों देते हो? इसपर युवक पुलिस जवानों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जवानों ने इसकी फोन में रिकार्डिंग कर ली। इसके बाद गांव में जाकर लोगों को रिकार्डिंग सुनाकर आवाज की पहचान करवाई तो युवक का पता चल गया। इसके बाद पुलिस ने अरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान बांसगांव के चोड़र के रहने वाले इंद्रेश तिवारी के रुप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed