फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three gold medals and paid memorial lectures received the approval of the Executive Council.

डीडीयू : मेधावियों को मिलेंगे तीन और स्वर्ण पदक

Sat, 02 May 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Three gold medals and paid memorial lectures received the approval of the Executive Council.
तीन स्वर्ण पदक व पेड स्मृति व्याख्यान को मिली कार्य परिषद की मंजूरी
विज्ञापन

प्रतिवर्ष 15 अक्तूबर को होगा प्रो. त्र्यंबकेश्वर धर द्विवेदी स्मृति व्याख्यान

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने मेधावियों के लिए तीन और स्वर्ण पदक को मंजूरी दे दी है। ज्ञान-विनिमय की परंपरा को सशक्त बनाने की दृष्टि से विशिष्ट व्याख्यान के आयोजन को धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। व्याख्यान की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।
इस व्याख्यान का नाम ''''प्रो. त्र्यंबकेश्वर धर द्विवेदी स्मृति व्याख्यान'''' होगा, जिसका आयोजन प्रति वर्ष 15 अक्तूबर को होगा। इस आयोजन के माध्यम से देश-विदेश के विद्वानों को आमंत्रित कर समकालीन विषयों पर विमर्श कराया जाएगा। खास बात यह है कि इस व्याख्यान के लिए फ्रीडम फ्राॅम पावर्टी फाउंडेशन (कनाडा) की ओर से प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे विश्वविद्यालय की वैश्विक सहभागिता और मजबूत होगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में डाॅ. टीडी द्विवेदी स्वर्ण पदक (सांख्यिकी) की स्थापना को भी स्वीकृति मिली है। यह पदक सांख्यिकी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र को 10 हजार रुपये की नकद राशि के साथ प्रदान किया जाएगा। वनस्पति विज्ञान विषय में भी दो स्वर्ण पदक के प्रस्तावों को स्वीकृति प्राप्त हुई है। बीएएजी स्वर्ण पदक और डाॅ. कैलाश द्विवेदी व धीरजा देवी स्मृति स्वर्ण पदक के माध्यम से स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed