फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Three girls died due to drowning in Nawalpurwa drain

Gorakhpur News: ननिहाल घूमने आई थी दो बहनें, गांव की दोस्त संग चली गई यहां नहाने- डूबने से तीनों मासूम की मौत

Thu, 18 Jul 2024 11:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,
संवाद न्यूज एजेंसी, Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2024 11:17 AM IST
सार

गोरखपुर स्थित कैंपियरगंज क्षेत्र के अलगटपुर गांव के टोला नवलपुर गांव में तीन बच्चियों की बुधवार को नवलपुरवा नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के घर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Three girls died due to drowning in Nawalpurwa drain
मृतक तीनों बच्चियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर स्थित कैंपियरगंज क्षेत्र के अलगटपुर गांव के टोला नवलपुर गांव में तीन बच्चियों की बुधवार को नवलपुरवा नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के घर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन


एक दिन पहले मंगलवार को भी कैंपियरगंज क्षेत्र के एक गांव में तीन लड़कों की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत हुई थी। जानकारी के मुताबिक, डूबकर मरीं लड़कियाें में दो बहनें शिवानी (8), प्राची (9) पुत्री टिब्बल और अन्नू (12) पुत्री रामनाथ शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कैंपियरगंज क्षेत्र के नेतवर बाजार ग्राम पंचायत के रामनगर केवटलिया निवासी टिब्बल की दो बेटियां शिवानी और प्राची, मां के साथ अलगटपुर टोला नवलपुर ननिहाल में आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां गांव की अन्नू के साथ बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे तीनों घूमने निकली थीं।

इस दौरान नवलपुर के सामने नवलपुरवा नाले में तीनों नहाने लगीं, जिससे तीनों डूब गईं। जब तक ग्रामीण वहां पहुंचते, उनकी मौत हो गई थी। तीनों के शव बरामद कर लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed