फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three girl dead after Boat capsizes in Deoria

देवरिया: मां की बात मान लेतीं तो बच जाती तीनों की जान, मातम में नहीं जले घर के चूल्हे

Sat, 17 Jul 2021 05:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Jul 2021 05:56 PM IST
सार

तीन सखियों की मौत से गड़ेर में छाया मातम, अधिकांश घरों में नहीं जले चूल्हे

 

विज्ञापन
three girl dead after Boat capsizes in Deoria
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में शुक्रवार शाम को महादेवा ताल घूमने गईं सहेलियों के डूबने से मौत की खबर मिलते ही खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। बचाई गई रत्ना की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस हृदय विदारक घटना से गांव के अधिकांश घरों में रात में चूल्हे नहीं जले। पूरी रात चीत्कार गूंजती रही।

विज्ञापन


शुक्रवार को भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव निवासी रामईश्वर के पुत्र अमन का मुंडन संस्कार था। जिसमें रिश्तेदार भी जुटे थे। सुबह से ही घर में खुशी के कारण गाना-बजाना चल रहा था। रामईश्वर के चाचा बीरबल निषाद की सबसे बड़ी पुत्री रीतू, बुआ के घर आई बड़हलगंज की नंदन पुत्री मुन्ना निषाद और मौसेरे भाई के मुंडन में मऊ से आई लालमन पुत्री पप्पू निषाद अपने-अपने मां से महादेव ताल पर घूमने की बात कही। जिस पर सभी ने ताल पर जाने से मना कर दिया। लेकिन होनी को भला कौन टाल सकता है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सभी जिद कर ताल पर घूमने चली गईं। ग्रामीणों का कहना था कि यदि सभी ने अपनी-अपनी मां की बात मान ली होतीं, तो शायद उनकी जान नहीं जातीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बेटी की मौत सुनकर पिता हो गए बदहवास

स्थानीय गांव निवासी बीरबल दोनो आंख से दिव्यांग हैं। महादेवा ताल में नाव पलट जाने के कारण चार संतानों में सबसे बड़ी रीतू की डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर बीरबल बदहवास हो गए। पिता बीरबल का कहना था कि ऐसा नहीं सोचा था कि बिटिया की डोली की जगह अर्थी उठेगी।

आंख खराब होने से बिटिया का शव भी नहीं देख पाने का मलाल है। हादसे में तीन मौतों के कारण गांव और रिश्तेदारी में कोहराम मचा हुआ है। रात में ही नंदन और लालमन के परिजन शव लेकर गांव चले गए। जबकि रीतू का दाह-संस्कार बरहज सरयू तट पर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed