{"_id":"66df680883878909e60615b7","slug":"three-festival-special-trains-will-make-travel-easier-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-680107-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन त्योहार स्पेशल ट्रेनें सफर को बनाएंगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन त्योहार स्पेशल ट्रेनें सफर को बनाएंगी आसान
विज्ञापन
- दिल्ली-दरभंगा और कटिहार-अमृतसर नई स्पेशल चलेगी, मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस के फेरे बढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। त्योहारों में यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने गोरखपुर के रास्ते दो त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें दिल्ली से दरभंगा और कटिहार से अमृतसर के बीच चलाई जाएंगी। जबकि पूर्व में चल रही मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस के फेरे बढ़ाए गए हैं।
04068 दिल्ली-दरभंगा त्यौहार स्पेशल 25, 29 अक्तूबर तथा एक, पांच, आठ, 12 एवं 15 नवंबर को दिल्ली से शाम 7:30 बजे चलकर मुरादाबाद, दूसरे दिन बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती होकर गोरखपुर से सुबह 08:40 बजे छूटेगी और नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड के रास्ते दरभंगा शाम 4:30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04067 दरभंगा-दिल्ली त्यौहार स्पेशल 26, 30 अक्तूबर तथा दो, छह, 09, 13 एवं 16 नवंबर को दरभंगा से शाम 6:00 बजे चलेगी और जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर से देर रात 01:40 बजे छूटकर बस्ती, गोंडा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद के रास्ते दिल्ली शाम 4:35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 16, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के एक तथा एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
--
रोजाना 22 सितंबर तक चलेगी मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने पूर्व से चलाई जा रही 05283/05284 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन के संचलन अवधि का विस्तार मुजफ्फरपुर से 21 सितंबर तक तथा आनंद विहार टर्मिनस से 22 सितंबर तक प्रतिदिन 15 फेरों के लिए किया है। यह ट्रेन पहले आठ सितंबर तक चलाई गई थी।
05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल प्रतिदिन मुजफ्फरपुर से सुबह 6:30 बजे चलकर मोतीपुर, मेहसी, चकिया, पिपरा, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा होकर गोरखपुर से अपराह्न 3:00 बजे छूटकर बस्ती, गोंडा, लखनऊ दूसरे दिन मुरादाबाद से 01:40 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस सुबह 5:00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05284 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल 22 सितंबर तक प्रतिदिन आनंद विहार टर्मिनस से सुबह 7:00 बजे चलकर मुरादाबाद, लखनऊ, गाेंडा, बस्ती, गोरखपुर से रात 9:10 बजे छूटकर बगहा से दूसरे दिन हरिनगर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी, मोतीपुर से छूटकर मुजफ्फरपुर सुबह 4:50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के आठ तथा शयनयान श्रेणी के सात कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।
कटिहार-अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक स्पेशल 18 से
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने 05736/05735 कटिहार-अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल वाया गोरखपुर को कटिहार से 18 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को तथा अमृतसर से 20 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को 11 फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया है।
05736 कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल कटिहार से रात 9:00 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 11:10 बजे छूटकर तीसरे दिन अमृतसर सुबह 9:45 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05735 अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल अमृतसर से दोपहर 1:25 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 8:30 बजे छूटेगी और कटिहार रात 11:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, जीएसएलआर के एक, शयनयान श्रेणी के पांच, साधारण द्वितीय श्रेणी के पांच तथा जीएसएलआरडी के एक कोच सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।