{"_id":"5f202db78341784e0d66c6f4","slug":"three-death-and-many-new-corona-positives-got-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में तीन मृतक सहित मिले 20 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 273","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में तीन मृतक सहित मिले 20 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 273
Tue, 28 Jul 2020 07:22 PM IST
vivek shukla
संवाद एजेंसी, बस्ती
संवाद एजेंसी, बस्ती
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Jul 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण लगातार जारी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 20 नए पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आई है। इस प्रकार जिले में कोरोना पॉजिटव मरीजों की कुल संख्या 755 पहुंच गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को 27 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक कुल 458 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में मृतकों की संख्या 24 तो एक्टिव मरीजों की संख्या 273 हो गई है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
विज्ञापन
कोरोना को लेकर जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। अब तक जिले में 26,591 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 24,351 की रिपोर्ट आ चुकी है। 23,571 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि अब तक 755 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। प्रशासन को अब भी 2,240 के रिपोर्ट का इंतजार है। सोमवार को प्रशासन ने कुल 1353 नमूना जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज को भेजा है।
विज्ञापन