{"_id":"5fd87a218ebc3e3b8c4ea665","slug":"three-dead-and-two-injured-in-road-accident-at-yamuna-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीपाटन मंडल के हियुवा के चैयरमैन की गाड़ी का यमुना एक्सप्रेस वे हादसा, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीपाटन मंडल के हियुवा के चैयरमैन की गाड़ी का यमुना एक्सप्रेस वे हादसा, तीन की मौत
Tue, 15 Dec 2020 02:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवीपाटन मंडल के हिंदू युवा वाहिनी के चेयरमैन सुभाष गुप्ता की गाड़ी यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें उनकी बेटी, परिवार का एक सदस्य व गाड़ी का ड्राइवर शामिल है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुभाष अपनी स्कॉर्पियो कार से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में यमुना एक्सप्रेस वे के साबुता इंटरचेंज पर दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड जाकर स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस भीषण हादसे में स्कॉर्पियो चालक पवन कुमार, रिंकी गुप्ता व अनीता गुप्ता की मौत हो गई। वहीं, सुभाष गुप्ता और उनके साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन