{"_id":"5f7f2daf99153e2b955d59b6","slug":"three-dead-and-126-new-corona-positive-got-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में पांच कोरोना संक्रमितों ने गंवाई जान, 126 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में पांच कोरोना संक्रमितों ने गंवाई जान, 126 नए मरीज मिले
Thu, 08 Oct 2020 08:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Oct 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों के अंदर पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 126 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मृतकों में तीन गोरखपुर, एक कुशीनगर व एक सिद्धार्थनगर का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित बशारतपुर, गंगानगर निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति और जंगल डुमरी नंबर-एक की 60 वर्षीय महिला की मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वहीं शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी हुई है। इसी तरह कुशीनगर के बरसाना निवासी 55 वर्षीय और सिद्धार्थनगर के वीरपुर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने भी कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी का कहना है कि मौतों पर नियंत्रण करने की कोशिश जारी है। बृहस्पतिवार तक मरीजों की कुल संख्या 16805 दर्ज की गई है। डिस्चार्ज व होम आइसोलेशन में ठीक मरीजों की संख्या 14899 है। जिले में 1633 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मिले संक्रमित
शहरी क्षेत्र में 55 और ग्रामीण क्षेत्र में 54 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 17 संक्रमित आसपास के क्षेत्रों में मिले हैं। शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 21 संक्रमित शाहपुर थाना क्षेत्र में मिले हैं। कैंट में 13, गोरखनाथ से पांच, कोतवाली में पांच, तिवारीपुर में पांच, रामगढ़ताल में दो, चिलुआताल और गुलहरिया थाना क्षेत्र में एक-एक संक्रमित पाए गए। ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा 11 संक्रमित सरदारनगर में मिले हैं। गगहा में सात, खोराबार और गोला में पांच-पांच, पिपराइच और चरगांवा में चार-चार, सहजनवां और बेलघाट में तीन-तीन, जंगलकौड़िया, पाली, कौड़ीराम और पिपरौली में दो-दो संक्रमित पाए गए। ब्रह्मपुर, कैंपियरगंज, भटहट और खजनी में एक-एक संक्रमित मिले हैं।