{"_id":"6afcc2a99dce838dbd0221fc","slug":"three-day-gorakhpur-trade-show-to-be-held-from-november-30-coinciding-with-gida-foundation-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1521860-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गीडा स्थापना दिवस पर 30 नवंबर से तीन दिवसीय गोरखपुर ट्रेड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गीडा स्थापना दिवस पर 30 नवंबर से तीन दिवसीय गोरखपुर ट्रेड शो
Wed, 18 Nov 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) अपने 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोरखपुर ट्रेड शो का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक चलेगा। गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल कुमार ने एक पत्र के माध्यम से इस आयोजन में उद्योग जगत से जुड़े लोगों को सहभागिता के लिए आमंत्रित किया है। इस आयोजन का उद्देश्य गीडा के औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रदर्शित करना, गोरखपुर को बिजनेस-फ्रेंडली और बेहतर निवेश स्थान बनाने के अवसरों को सामने लाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
