फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three-day district level competition inaugurated under the aegis of District Badminton Association

बैडमिंटन : आयुष्मान ने देवकुमार को 30-01 से हराया

Mon, 06 Apr 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Three-day district level competition inaugurated under the aegis of District Badminton Association
गोरखपुर। जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में लेविंस एकेडमी में रविवार को तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

अंडर-11 बालक वर्ग में आयुष्मान राय ने देवकुमार को 30-01 से हराया। इसी तरह सोलाक्य ऋषि ने हार्दिक को 30-08 से, त्र्यम्बकेश्वर ने सौम्य सिंह को 30-27 से व कान्हा ने मानस को 30-18 से पराजित किया। अंडर-13 में अर्नव सोलंकी ने युवराज सिंह को 30-16 से हराया। आयुष कुमार ने रौनक खान को 30-14 से, तेजस मौर्य ने अंश कुमार गोंड को 30-27 और सुमय त्रिपाठी ने विक्रांत सिंह को 30-10 से पराजित किया।
विज्ञापन

अंडर-15 में एमडी हमदान ने अथर्व तिवारी को 30-12 से पराजित किया। यशवर्धन ने सिद्धार्थ कुमार को 30-15 से, सुमय त्रिपाठी ने दिव्यांश सिंह को 30-14 से शिकस्त दी। अंडर-17 में सुमय त्रिपाठी ने अमन यादव को 30-27 से, अनुराग यादव ने पुष्कर राय को 30-21 से, शुभम श्रीवास्तव ने यशराज गुप्ता को 30-17 से और विराट सिंह ने कार्तिकेय विश्वकर्मा को 30-18 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग के अंडर-11 में सान्वी सोलंकी, विदुषी त्रिपाठी, सोनिका व आत्रेय सिन्हा ने जीत हासिल की। अंडर-13 बालिका वर्ग में ऐश्वर्या शुक्ला, नंदिनी पुंडीर, अंकिता गौतम और अतीक्षा गेठे ने अपनी प्रतिद्वंद्वियों को हराकर आगे की राह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed