UP: आंखों के सामने भरभराकर गिरे तीन आशियाने... नाले की खोदाई के दौरान आई थी दरार, देखें पूरा वीडियो
गोरखपुर के गोडधोइया नाले के किनारे आदित्यपुरी में शुक्रवार की सुबह तीन मकान भरभराकर गिर गए। करीब 10 दिन पहले खोदाई के दौरान इन मकानों में दरार आई थी। उसी समय एहतियातन लोगों ने मकान को खाली कर दिया था।
जानकारी के अनुसार, लवकुश सिंह, मनोज उपाध्याय और जगदीश उपाध्याय का मकान गिरा है। उनका कहना है कि इसमें अभी काफी सामान था। उन्होंने प्रभावित हिस्से को पहले ही तोड़ दिया था। इसके बावजूद खोदाई के दौरान दरार पड़ गई। मकान गिरने के बाद लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया है। प्रभावित लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं।