{"_id":"5fc388d98ebc3e9bba212ebc","slug":"three-corona-found-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में मिले तीन कोरोना संक्रमित, छह हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में मिले तीन कोरोना संक्रमित, छह हुए स्वस्थ
Sun, 29 Nov 2020 05:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 29 Nov 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
सिद्धार्थनगर जिले में रविवार को तीन कोरोना संक्रमित पाए गए। साथ ही छह लोग स्वस्थ होकर घर गए। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों संक्रमितों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिले में अब तक 3913 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें 3808 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 57 लोगों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के साथ ठीक होने वालों की तादाद अच्छी है। लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं। लेकिन जिस स्तर से अन्य स्थानों पर संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है अगर बचाव नहीं किया तो संक्रमण का रफ्तार बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक रविवार को आई रिपोर्ट में तीन संक्रमित पाए गए। सभी नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के निवासी हैं। इसमें परसा शाह आलम, बंसाढ़िया, बगहवा गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि तीन संक्रमित पाए गए थे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। साथ ही संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।