फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three children ran away from home after being stopped from playing games police recovered in Gorakhpur

यूपी: गेम खेलने से रोका तो घर से भाग गए तीन बच्चे, बोले- कमाकर खरीदेंगे मोबाइल

Thu, 08 Jul 2021 10:01 PM IST
vivek shukla पीटीआई, गोरखपुर।
पीटीआई, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Jul 2021 10:01 PM IST
सार

पुलिस ने बच्चों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Three children ran away from home after being stopped from playing games police recovered in Gorakhpur
पुलिस ने बच्चों को परिजनों से मिलाया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा थाना क्षेत्र में 12 से 15 साल की उम्र के तीन लड़के मोबाइल फोन पर गेम खेलने से रोके जाने के बाद अपने-अपने घरों से भाग गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर 12 घंटे के भीतर उनके माता-पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के रोहन सिंह चौहान (15), रवि चौहान (12) और प्रतूर गौर (12) मंगलवार रात अपने घर से भाग गए। क्योंकि उनके माता-पिता ने उन्हें 'पबजी' और 'फ्री फायर' जैसे गेम खेलने पर रोक लगा दिया था। 
विज्ञापन


बुधवार को उनके माता-पिता ने पूरे दिन उनकी तलाश की और बाद में पुलिस को सूचित किया और इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराई। इसके बाद लापता बच्चों की तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलरिहा थाना प्रभारी विनोद अग्निहोत्री ने कहा कि बच्चों को गुरुवार दोपहर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। अग्निहोत्री ने कहा कि बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे कमाने की खातिर लखनऊ जाना चाहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed