{"_id":"68d24cfa7e6b933aa30769ed","slug":"three-children-fell-into-a-water-filled-pit-in-gorakhpur-s-kui-bazaar-two-died-2025-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पानी भरे गड्ढे में गिरे तीन मासूम बच्चे, दो की मौत-दुर्गा पूजा के लिए गए थे मिट्टी लेने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पानी भरे गड्ढे में गिरे तीन मासूम बच्चे, दो की मौत-दुर्गा पूजा के लिए गए थे मिट्टी लेने
Tue, 23 Sep 2025 01:02 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:02 PM IST
सार
तीनों बच्चों गांव के किनारे पुराने खनन वाले गड्ढे से पूजा के लिए मिट्टी ले रहे थे। इस दौरान दिया तिवारी का पैर फिसला और वह पानी में डूबने लगी। उसे बचाने की कोशिश में अनुष्का और आर्यन भी गहरे पानी में चले गए। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकालकर उरुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी जिला अस्पताल पहुंचकर पिड़री गांव की घटना की जानकारी और इलाजरत बच्चे का हाल जानते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकरीगंज क्षेत्र के पिड़री गांव में सोमवार दोपहर दुर्गा पूजा की तैयारी के लिए मिट्टी लेने गए तीन बच्चे पानी भरे गड्ढे में डूब गए। इसमें छह वर्षीय दिया तिवारी और आठ वर्षीय अनुष्का गौड़ की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय आर्यन तिवारी की हालत गंभीर है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
देर रात डीएम दीपक मीणा और एसएसपी राजकरन नय्यर ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। तीनों बच्चों गांव के किनारे पुराने खनन वाले गड्ढे से पूजा के लिए मिट्टी ले रहे थे। इस दौरान दिया तिवारी का पैर फिसला और वह पानी में डूबने लगी। उसे बचाने की कोशिश में अनुष्का और आर्यन भी गहरे पानी में चले गए।
इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकालकर उरुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने दिया और अनुष्का को मृत घोषित कर दिया, जबकि आर्यन का इलाज जारी है।
विज्ञापन
दिया, दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। पिता जितेंद्र तिवारी शहर में सब्जी का व्यवसाय करते हैं। अनुष्का, तीन भाइयों के बीच इकलौती बेटी थी। पिता विजय गौड़ मजदूरी करते हैं।