फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three arrested for paying crores of rupees on fake royalty

Gorakhpur News: फर्जी राॅयल्टी पर करोड़ाें का भुगतान कराने वाले तीन गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 15 Jun 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for paying crores of rupees on fake royalty
गोरखपुर। गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर समेत प्रदेश के कई जिलों में फर्जी रॉयल्टी का इस्तेमाल कर बिना काम के करोड़ों रुपये के भुगतान कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश एसटीएफ ने किया। एसटीएफ ने पीडब्लूडी के संविदा कर्मचारी आमिर, ठेकेदार अरविंद सिंह उर्फ पिंटू और अमित यादव को गिरफ्तार किया है। अरविंद बिना काम कराए ही मोरंग, बालू और गिट्टी सप्लाई के कामों का भुगतान कर सरकार को चपत लगा चुका है। इसके पास से बरामद लैपटॉप व अन्य दस्तावेज की जांच की जा रही है। मोबाइल से दस्तावेज मिटाने की कोशिश भी की गई है, जिसे पुलिस रिकवर करने में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अरविंद सरकारी ठेकेदार है और उसका बिजली, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई जैसे बड़े विभागों में पंजीकरण है। उसने अपने गिरोह में संविदा कर्मचारी आमिर और अमित यादव को शामिल कर लिया। इसके बाद यह सभी मिलकर बिना काम कराए ही भुगतान कराने के माहिर हो गए। इसके लिए अरविंद ट्रक चालक और क्रेशर संचालकों से संपर्क में था। इसका इस्तेमाल वह रॉयल्टी के असली पंजीकरण नंबर को जुटाने के लिए करता था।
विज्ञापन

भुगतान से पहले रॉयल्टी का नंबर ही चेक होता है, उसकी अवधि नहीं। इसी का फायदा सब मिलकर उठा रहे थे। पूछताछ में कई अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं, क्योंकि बिना उनकी मिलीभगत से यह संभव नहीं है। एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि रॉयल्टी का इस्तेमाल कर बिना काम किए करोड़ों रुपये के भुगतान करा लेने की सूचना एसटीएफ को मिली थी। इस सूचना पर टीम लगातार काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सर्विलांस और मुखबिर की सूचना से पता चला कि सरकारी ठेकेदार अरविंद सिंह इस गैंग का सरगना है और वह संविदा कर्मचारी मोहम्मद आमिर और साथी अमित यादव के साथ मिलकर इस पूरे गैंग को चला रहा है। इस सूचना पर शुक्रवार को एसटीएफ टीम ने तीनों को एम्स इलाके से दबोच लिया। तीनों के खिलाफ एम्स थाना में केस दर्ज कराकर एसटीएफ ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल टीम इस गैंग के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। एसटीएफ ने उनके पास से कूटरचित तरीके से बने तीन रॉयल्टी के कागजात, तीन मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है।

गोरखपुर के हैं तीनों आरोपी
अरविंद सिंह चिलुआताल इलाके के मिलेनियम सिटी करीमनगर चौक विष्णुपुरम कॉलोनी का रहने वाला है। जबकि, अमित यादव एम्स इलाके के गिरधरगंज पेट्रोलपंप के पास स्थित गली का और मोहम्मद आमिर राजघाट इलाके के मिर्जापुर स्थित सोने की कलश वाली गली का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed