{"_id":"6ab6e62e4d5604dcf3001d29","slug":"three-arrested-for-attempting-to-run-over-a-truck-driver-with-a-car-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1463818-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रक चालक को कार से कुचलने की कोशिश में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रक चालक को कार से कुचलने की कोशिश में तीन गिरफ्तार
Sat, 26 Sep 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
कैंपियरगंज। मुख्य चौराहे पर ट्रक चालक को कार से कुचलने की कोशिश के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तरी रेलवे गेट निवासी रवि राजभर, चौमुखा टीचर्स कॉलोनी निवासी कृष्णा बरनवाल और आजाद नगर वार्ड नंबर पांच, बसंतपुर अड़रिया निवासी सलमान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चालक ट्रक खड़ा कर किसी काम से गया था। लौटने पर नशे में धुत कार चालक ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से उस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन