फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three Arms licensee keepers have to surrender by December 13

तीन असलहे रखकर भौकाल बनाने वालों को करना होगा सरेंडर, ये है बड़ी वजह

Wed, 01 Jul 2020 05:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Jul 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Three Arms licensee keepers have to surrender by December 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

एक, दो नहीं बल्कि तीन-तीन असलहे रखकर भौकाल बनाने वाले शस्त्र लाइसेंसधारियों को अब अपना एक असलहा सरेंडर करना होगा। जिला प्रशासन ने ऐसे लाइसेंसधारियों का ब्योरा तैयार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी शस्त्र यानी सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने एसएसपी को पत्र लिखकर थानावार शस्त्र लाइसेंसधारियों का सत्यापन कराने का अनुरोध किया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जिले में कितने लोगों के पास तीन-तीन असलहे हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में जिले में करीब 22 हजार शस्त्र लाइसेंसधारी हैं। मगर जिला प्रशासन के मुताबिक शस्त्र कार्यालय के पास अभी तक ऐसे लोगों की कोई सूची नहीं है, जिनके पास दो से अधिक असलहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक जिले में ऐसे लोगों की संख्या सैकड़ों में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, आयुध संशोधन अधिनियम 2019 के तहत यह बदलाव हुए हैं। इसी के आधार पर प्रदेश के गृह विभाग ने सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि वे तीन असलहा रखने वालों के एक असलहे सरेंडर कराना सुनिश्चित कराएं। 13 दिसंबर 2020 तक ऐसे सभी लोगों को तीन में से अपना एक असलहा संबंधित पुलिस थाने के मालखाने या फिर शस्त्र विक्रेता के पास जमा करना होगा। इन असलहों को निष्क्रिय किया जाएगा।

पांच साल तक नवीनीकरण कराने का भी विकल्प

पहले तीन साल तक के लिए भी शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण होता था। अब अगर कोई चाहे तो पांच साल तक के लिए भी नवीनीकरण करा सकता है। इसके लिए तीन साल की जगह पांच साल के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
 
सिटी मजिस्ट्रेट/ प्रभारी अधिकारी शस्त्र अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक, तीन असलहे रखने वालों का एक असलहा सरेंडर कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएसपी को सत्यापन के लिए पत्र लिखा गया है। जिला प्रशासन के पास अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि जिले में कितने शस्त्र लाइसेंसधारियों के पास तीन असलहे हैं।

एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीन असलहे रखने वाले शस्त्रधारियों की सूची तैयारी की जाएगी, फिर उनसे एक असलहे जमा कराए जाएंगे। जिले में शस्त्रधारियों की संख्या बहुत अधिक है। 22000 लाइसेंसधारियों में से कितने के नाम तीन असलहे हैं, उनकी वास्तविक संख्या बता पाना अभी मुमकिन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed