{"_id":"61fcbb1950d63c399c08661b","slug":"three-and-half-thousand-vehicles-will-be-installed-in-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: विधानसभा चुनाव में लगाए जाएंगे साढ़े तीन हजार वाहन, वाहनों का अधिग्रहण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: विधानसभा चुनाव में लगाए जाएंगे साढ़े तीन हजार वाहन, वाहनों का अधिग्रहण शुरू
Fri, 04 Feb 2022 11:05 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:05 AM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने 291 मिनी और 553 बड़ी बसों तथा लगभग 550 हल्के वाहनों की मांग की है। इसके अलावा 377 बसें, 277 ट्रक, 209 मध्यम श्रेणी के वाहन तथा 1344 हल्के वाहनों की मांग है।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में जिले के छोटे-बड़े साढ़े तीन हजार वाहन लगाए जाएंगे। जिला और पुलिस प्रशासन से मिली सूची के आधार पर परिवहन विभाग और परिवहन निगम ने वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। आवश्यकता पड़ने पर देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के लिए भी गोरखपुर से ही वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। दूसरे जिलों में वाहनों की संख्या कम पड़ रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने 291 मिनी और 553 बड़ी बसों तथा लगभग 550 हल्के वाहनों की मांग की है। इसके अलावा 377 बसें, 277 ट्रक, 209 मध्यम श्रेणी के वाहन तथा 1344 हल्के वाहनों की मांग है।
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्याम लाल ने बताया कि पुलिस के सहयोग से वाहनों का अधिग्रहण शुरू हो गया है। स्कूल प्रबंधन के अलावा निजी बस और ट्रक मालिकों तथा ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके मिश्रा ने बताया कि बसें तैयारी की जा रही है। 13 बसें भेज दी गई हैं। शुक्रवार को 55 बसें भेज दी जाएंगी। आवश्यकतानुसार तिथिवार बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।