{"_id":"641f434321c945365102e6f4","slug":"three-accused-of-robbery-and-dalit-harassment-arrested-na-news-c-7-1-99246-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लूट और दलित उत्पीड़न के तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लूट और दलित उत्पीड़न के तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश
Sun, 26 Mar 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के बीच मारपीट का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। ब्लॉक परिसर में जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व समर्थकों के बीच मारपीट में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख के पति, जेठ समेत 18 लोगों पर लूट, मारपीट और एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पक्ष के लोगों ने भी थाने पहुंचकर केस दर्ज करने की मांग की है। भटनी ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक चल रही थी। इस दौरान सरकारी योजनाओं को बताने को लेकर ब्लॉक प्रमुख रनिया देवी के जेठ व खैराट गांव के प्रधान राजकिशोर यादव और जिला पंचायत सदस्य अजित सिंह आपस में भिड़ गए। इसकी जानकारी होने पर दोनों परिवार के लोगों और समर्थकों ने ब्लॉक परिसर पहुंचकर आपस में मारपीट कर लिया। पुलिस के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ तो दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर एक दूसरे पर लूट, मारपीट और दलित उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के चालक रवि शाह के तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख के पति रमाशंकर यादव, जेठ राजकिशोर यादव, दिनेश यादव, संतोष सिंह, अभय पटेल, कलाम, रंजीत पटेल, मुसाफिर यादव समेत 18 लोगों पर लूट, मारपीट, दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया। एसओ श्यामानंद राय ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश भी की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।