फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three accused of molestation and stone pelting arrested in Pipraich, sent to jail

Gorakhpur News: पिपराइच में छेेड़खानी व पथराव के तीन आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल

Wed, 26 Apr 2023 06:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2023 06:45 AM IST
सार

माफिया गिरोह नाम से स्टेटस लगाकर कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों की खबर का संज्ञान लेकर पुलिस ने गिरोह के तह तक जांच शुरू कर दी है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि तीन आरोपी जेल भेजे गए हैं। इलाके के सभी मनबढ़ों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Three accused of molestation and stone pelting arrested in Pipraich, sent to jail
पिपराइच थाने में कलश विसर्जन के दौरान पथराव और छेड़खानी करने के आरोप में पकड़े गए तीन आरोपी

विस्तार

गोरखपुर जिले में पिपराइच के जंगल छत्रधारी गांव के मीरगंज में कलश विसर्जन के दौरान छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट, पथराव करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। उधर, एएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच कर पुलिस की लापरवाही की रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी है। खबर है कि आरोपी पुलिस वालों पर भी गाज गिर सकती है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पिपराइच के महुअवाचापी निवासी सूरज निषाद, भट्टा चौराहा निवासी कृष्णा निषाद और जंगलधूसड़ के हसनगंज निवासी अजय गोंड के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 21 अप्रैल को यज्ञ के कलश विसर्जन के दौरान छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट हुई थी। हाथ में लाठी-डंडा लिए युवकों ने मारपीट करने के साथ ही पथराव कर अफरातफरी मचा दी थी।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया, जिस वजह से वे जमानत पर रिहा हो गए। उधर, रविवार को गांव में अमर उजाला की टीम गई तो पता चला कि 17 अप्रैल को परिक्रमा के दौरान भी मुख्य आरोपी राकेश ने छींटाकशी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

माफिया गिरोह की तह तक जांच में जुटी पुलिस

इस दौरान ही टोकने पर विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट की स्थिति हुई थी। मौजूद लोगों ने समझौता करा दिया था और मामला शांत हो गया था। पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस तहरीर के इंतजार में बैठी थी और कार्रवाई नहीं की।

इसी का नतीजा रहा कि 21 अप्रैल को कलश विसर्जन के दौरान उत्पातियों ने पथराव और मारपीट की घटना कर दी। मामला सामने आने के बाद एएसपी मौके पर पहुंच गए और एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने मानीटरिंग शुरू कर दी। इसका असर रहा कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

माफिया गिरोह नाम से स्टेटस लगाकर कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों की खबर का संज्ञान लेकर पुलिस ने गिरोह के तह तक जांच शुरू कर दी है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि तीन आरोपी जेल भेजे गए हैं। इलाके के सभी मनबढ़ों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed