फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three accused arrested for tying a young man to a tree and beating him

Gorakhpur News: युवक को पेड़ में बांधकर पीटने के तीन आरोपी गिरफ्तार, 48 घंटे बाद भी हालत गंभीर

Sat, 25 Feb 2023 12:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Feb 2023 12:43 PM IST
सार

सहजनवां थाना क्षेत्र के केशवाखोर निवासी दुर्गेश यादव बुधवार की रात को निबरहर गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था। गांव में पहुंचते ही कुछ लोगों ने पकड़ लिया और चोर होने का आरोप लगाते हुए पेड़ में बांध कर पिटाई कर दी थी।

विज्ञापन
Three accused arrested for tying a young man to a tree and beating him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले में सहजनवां इलाके के निबरहर में बुधवार रात युवक को पेड़ में बांधकर पीटने के तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सहजनवां थाना क्षेत्र के केशवाखोर निवासी दुर्गेश यादव बुधवार की रात को निबरहर गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था। गांव में पहुंचते ही कुछ लोगों ने पकड़ लिया और चोर होने का आरोप लगाते हुए पेड़ में बांध कर पिटाई कर दी थी। युवक को बेहोशी की हालत में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पीड़ित के भाई राजेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को ज्वाला यादव, रामबूझ, रणजीत और अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात में पटना पुल से तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed