{"_id":"63f9b50ec193c35201034b03","slug":"three-accused-arrested-for-tying-a-young-man-to-a-tree-and-beating-him-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवक को पेड़ में बांधकर पीटने के तीन आरोपी गिरफ्तार, 48 घंटे बाद भी हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवक को पेड़ में बांधकर पीटने के तीन आरोपी गिरफ्तार, 48 घंटे बाद भी हालत गंभीर
Sat, 25 Feb 2023 12:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:43 PM IST
सार
सहजनवां थाना क्षेत्र के केशवाखोर निवासी दुर्गेश यादव बुधवार की रात को निबरहर गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था। गांव में पहुंचते ही कुछ लोगों ने पकड़ लिया और चोर होने का आरोप लगाते हुए पेड़ में बांध कर पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में सहजनवां इलाके के निबरहर में बुधवार रात युवक को पेड़ में बांधकर पीटने के तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
सहजनवां थाना क्षेत्र के केशवाखोर निवासी दुर्गेश यादव बुधवार की रात को निबरहर गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था। गांव में पहुंचते ही कुछ लोगों ने पकड़ लिया और चोर होने का आरोप लगाते हुए पेड़ में बांध कर पिटाई कर दी थी। युवक को बेहोशी की हालत में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़ित के भाई राजेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को ज्वाला यादव, रामबूझ, रणजीत और अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात में पटना पुल से तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।