फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three accused arrested for robbing NRI chain in Sahjanwan

Gorakhpur: सहजनवां में NRI की चेन लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी

Tue, 04 Oct 2022 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Oct 2022 11:40 AM IST
सार

सच्चिदानंद नाम के एक शख्स ने सर्वेश को डॉलर दिए थे। मगर, वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इधर, नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी। क्योंकि, लेनदेन के विवाद में ही सही, लेकिन मारपीट कर घटना को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
Three accused arrested for robbing NRI chain in Sahjanwan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहजनवां में रुपये के लेनदेन के विवाद में नान रेजिडेंट इंडियन (एनआरआई ) फोनछाई यादव उर्फ सर्वेश यादव से चेन लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चेन बरामद कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। उधर, मामला हवाला कारोबार से जुड़ने की वजह से पुलिस गहराई से जांच कर रही है। ईडी और आयकर विभाग से भी पुलिस मदद मांगी है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीलकंठ धर दुबे के पुत्र प्रांशु धर दुबे, प्रशांत धर दुबे और मल्लाव निवासी पवन त्रिपाठी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 27 सितंबर को सर्वेश ने पुलिस को अपहरण कर मारपीट कर लूट की सूचना दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच की तो पता चला कि डॉलर की लूट नहीं हुई थी, बल्कि लेनदेन का विवाद है। इसके बाद ही पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि पूरा मामला हवाला के कारोबार से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 इसके बाद ही पुलिस की एक टीम दिल्ली भी रवाना हुई थी। चूंकि, सच्चिदानंद नाम के एक शख्स ने सर्वेश को डॉलर दिए थे। मगर, वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इधर, नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी। क्योंकि, लेनदेन के विवाद में ही सही, लेकिन मारपीट कर घटना को अंजाम दिया गया था।

 एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है। फर्जी सूचना देने वाले पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह हुआ था
एनआरआई सर्वेश यादव ने पुलिस को अपहरण कर लूट की सूचना दी थी। पुलिस की जांच में मामला लेनदेन का सामने आया। जांच में पता चला कि बैंकाक से नवीन दुबे ने सर्वेश को 42 हजार अमेरिकी डॉलर लेने के लिए भारत भेजा था। दिल्ली के सच्चिदानंद से 42 हजार डॉलर लेने के बाद सर्वेश को वापसी के फ्लाइट से बैंकाक जाना था, लेकिन वह गया नहीं। उसने 20 हजार डॉक्टर एक महिला से नवीन के पास भेज दिया।

महिला ने सर्वेश के पास उधार बताते हुए 10 हजार डॉलर रख लिया और 10 हजार डॉलर ही नवीन को दिया। इधर, सर्वेश सहजनवां पहुंच गया। जालसाजी की जानकारी होने पर नवीन के दोस्तों ने कार से सर्वेश को उठा लिया और फिर मारपीट कर उसके पास बचे डॉलर ले लिए। खर्च डॉलर के एवज में सोने की चेन व घड़ी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed