{"_id":"62e8a50886eba425355d5072","slug":"three-accused-arrested-for-firing-on-salesman-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: सेल्समैन पर फायरिंग करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे की मदद से खुला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: सेल्समैन पर फायरिंग करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे की मदद से खुला मामला
Tue, 02 Aug 2022 09:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Aug 2022 09:46 AM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गोली चलने की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल पहुंच गई थी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की तो पता चला कि तीन लोग वारदात में शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर कौवाबाग पुलिस चौकी के सामने स्थित बीयर शॉप के सेल्समैन पर फायरिंग करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को रेलवे अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने उधार में बीयर न देने पर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की तो पता चला कि तीन आरोपी मौके पर आए थे और उसमें से एक ने फायर किया था। उनके पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल, एक एयरगन, चाकू आदि बरामद किया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहपुर के पादरी बाजार निवासी नवनीत मिश्रा उर्फ लक्की मिश्रा, असुरन निवासी निखिल शर्मा व बड़हलगंज के टाड़ा निवासी राजन तिवारी के रूप में हुई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महराजगंज के श्यामदेउरवा निवासी सेल्समैन अशोक सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि रविवार रात 9.15 बजे नवनीत मिश्रा अपने साथी निखिल शर्मा के साथ बीयर की दुकान पर आया था। लक्की मिश्रा ने बीयर की मांग की तो अशोक ने पुराना बकाया मांगा। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गया और हवा में दो राउंड फायर कर दिया। उसके बाद सेल्समैन को टारगेट कर एक राउंड फायर किया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि राजन तिवारी भी इन दोनों के साथ आया था। इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
राजन पर छह व नवनीत पर दर्ज हैं 12 मुकदमे
नवनीत मिश्रा पर शाहपुर थाने में हत्या, हत्या की कोशिश, गैंगस्टर के चार मुकदमे पहले से ही दर्ज है। दो मुकदमा अब दर्ज हुआ है। वहीं, राजन पर कैंपियरगंज में हत्या की कोशिश, बड़हलगंज में हत्या की कोशिश के दो, गैंगस्टर सहित दस मुकदमे पहले से दर्ज थे। दो मुकदमे फिर दर्ज किए गए। राजन के पास से मुंगेर निर्मित पिस्टल, तीन मोबाइल, चाकू, टांगी बरामद किया गया। निलिख के पास से एक एयरगन मिला है।