{"_id":"699a1c6376a2aabd0d0d8fbf","slug":"threats-to-defame-minor-student-pressure-for-forced-relationship-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1237454-2026-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नाबालिग छात्रा को बदनाम करने की धमकी, जबरन संबंध का दबाव- जानिए किसने आरोपी से कराई थी सुलह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नाबालिग छात्रा को बदनाम करने की धमकी, जबरन संबंध का दबाव- जानिए किसने आरोपी से कराई थी सुलह
Sun, 22 Feb 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:28 AM IST
सार
छात्रा अपनी मां संग शनिवार को पुलिस कार्यालय पहुंची व न्याय की गुहार लगाई। एसपी सिटी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती निजी स्कूल में 12वीं की छात्रा है। आरोप है कि कस्बे का रहने वाले एक कारोबारी के बेटे ने पहले उससे नजदीकियां बनाई।
इसके बाद उसका एडिट किया हुआ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
छात्रा ने लगाई न्याय की गुहार (सांकेतिक)
- फोटो : AI
विस्तार
पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के बेटे ने इंटर की छात्रा पर जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध पर उसका एडिट किया हुआ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों के दबाव में कार्रवाई की बजाय सुलह करा लिया।
छात्रा अपनी मां संग शनिवार को पुलिस कार्यालय पहुंची व न्याय की गुहार लगाई। एसपी सिटी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती निजी स्कूल में 12वीं की छात्रा है। आरोप है कि कस्बे का रहने वाले एक कारोबारी के बेटे ने पहले उससे नजदीकियां बनाई।
विज्ञापन
छात्रा अपनी मां संग शनिवार को पुलिस कार्यालय पहुंची व न्याय की गुहार लगाई। एसपी सिटी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती निजी स्कूल में 12वीं की छात्रा है। आरोप है कि कस्बे का रहने वाले एक कारोबारी के बेटे ने पहले उससे नजदीकियां बनाई।
विज्ञापन
इसके बाद उसका एडिट किया हुआ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इससे डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना कम कर दिया। उसका व्यवहार बदल गया। वह चुप रहने लगी, रातों को जाग जाती और हर आहट पर घबरा उठती थी।
मां के बार-बार पूछने पर छात्रा ने रोते हुए पूरी बात बताई। उसने बताया कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं और मिलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। छात्रा की मां ने जब इसकी शिकायत आरोपी छात्र के परिजनों से की तो उन लोगों ने बदनामी और उंची पहुंच का हवाला देते हुए कस्बे के कुछ व्यापारियों ने जबरिया सुलह करा दिया।

आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी आए दिन उसे धमकी दे रहा है। इससे क्षुब्ध होकर शनिवार को छात्रा अपनी मां संग पुलिस कार्यालय पहुंची और एसपी सिटी से मामले की शिकायत की।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।