फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Threat call for PM Modi in Gorakhpur

पीएम मोदी को ध्वाजारोहण से रोकने की धमकी से सनसनी, ऑडियो हुआ वायरल

Sat, 08 Aug 2020 05:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Aug 2020 05:39 PM IST
सार

  • सहजनवां तहसीलदार के मोबाइल पर फोन आने के बाद चलने लगा ऑडियो
  • तहसीलदार की सूचना पर सहजनवां पुलिस ने अफसरों को सूचना देकर शुरू की जांच

विज्ञापन
Threat call for PM Modi in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गोरखपुर के सहजनवां तहसीलदार के मोबाइल पर शनिवार की दोपहर 12:45 बजे के करीब आए एक फोन से सनसनी फैल गई। फोन आने के बाद एक ऑडियो चला और कहा गया कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराने देना है। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश की जा रही है। तहसीलदार ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देकर कार्रवाई का निर्देश दिया। इंस्पेक्टर सहजनवां पंकज ने पुलिस अफसरों को जानकारी देककर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोपहर में तहसीलदार के सरकारी नंबर पर फोन आने के बाद ऑडियो बजने लगा। फोन करने वाले ने नाम बताते हुए कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश की जा रही है। जिस तरह से मस्जिद की जमीन पर मंदिर बनाया जा रहा है वह इसकी शुरुआत है।
विज्ञापन


विवादित बोल की पूरी बात सुनने के बाद रिकॉर्डिंग को तहसीलदार ने तुरंत ही सहजनवां पुलिस को ऑडियो भेजकर जांच को कहा। सहजनवां पुलिस ने एसएसपी व अन्य अफसरों को इसकी जानकारी देकर जांच शुरू कर दी है। सहजनवां इंस्पेक्टर पंकज ने बताया कि आला अफसरों को जानकारी दे दी गई है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed