फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Those whom I supported all my life... are the very ones who left me helpless.

Gorakhpur News: जिन्हें उम्रभर दिया सहारा...उन्हीं ने कर दिया बेसहारा

Wed, 26 Aug 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Those whom I supported all my life... are the very ones who left me helpless.
पादरी बाजार (गोरखपुर)। खून-पसीना बहाकर उम्रभर जिन्हें सहारा देते रहे उन्हीं पत्नी-बच्चों ने आखिरी वक्त में डॉ. अजय पांडेय को बेसहारा कर दिया है। इलाज के बहाने बस में बैठाकर हाटा से गोरखपुर भेजे गए डॉ. अजय मंगलवार को खुद को असहाय पाकर रुआंसे नजर आए। नगर निगम के प्रवर्तन दल की सूचना पर पहुंचे इस्माइल रोटी बैंक ने उन्हें आसरा दिया है।
विज्ञापन

कुशीनगर के कंचनपुर गांव के रहने वाले अजय पांडेय ने जौनपुर मेडिकल कॉलेज से बीएचएमएस की पढ़ाई के बाद घर से करीब 10 किलोमीटर दूर बैसही बाजार में होम्योपैथिक क्लीनिक शुरू की थी। पत्नी, इकलौते बेटे और दो बेटियों के भरण-पोषण की जद्दोजहद में उम्र गुजरती रही। अब बेटा पढ़-लिखकर गुजरात में नौकरी करता है। एक बेटी की शादी कर चुके हैं, दूसरी बेटी मां-बाप के साथ रहती है।
विज्ञापन

करीब 10 साल पहले खुद की तबीयत बिगड़ी तो डॉ. अजय को क्लीनिक बंद करनी पड़ी और घर पर रहने लगे। उम्रभर परिवार के लिए जूझते रहने वाले डॉ. अजय को अब सहारे की जरूरत थी। उम्मीद थी कि जिस बाग को उम्रभर पसीने से सींचते रहे वहां उन्हें ठंडी छांव मिलेगी लेकिन वह छांव उन्हें नसीब नहीं हो सकी। लाचार बुजुर्ग पत्नी और बेटी के लिए बोझ हो गए। डॉ. अजय ने बस स्टेशन पर मौजूद लोगों को बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे हाटा बाजार से राजेश नाम के व्यक्ति ने 54 रुपये का टिकट लेकर उन्हें यह कहते हुए रोडवेज बस में बैठा दिया कि इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर बस स्टेशन पहुंचने पर डॉ. अजय अकेले थे। उनकी लाचारी देखकर रोडवेज कर्मचारियों ने नगर निगम के प्रवर्तन दल को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने उन्हें सीनियर सिटीजन केयर सेंटर पहुंचाया। बाद में इस्माइल रोटी बैंक संस्था के बारे में जानकारी मिलने पर प्रवर्तन दल ने संपर्क किया। संस्था के संचालक आजाद पांडेय डॉ. अजय को शाहपुर क्षेत्र में स्थित रैन बसेरे में ले गए। वहां उनकी देखभाल की जा रही है।




गैरों में दिखा अपनापन तो छलक उठीं आंखेंअपनों के ठुकराए डॉ. अजय को रैन बसेरे में गैरों से अपनापन मिला तो उनकी आंखें छलक उठीं। उन्होंने आपबीती साझा करते हुए बताया कि वह चलने-फिरने में लाचार हैं। शुगर और बीपी की दवाएं लेते हैं। पत्नी और छोटी बेटी उनके साथ मारपीट करती हैं। सोमवार को एक कप चाय बनाने के लिए कहा तो बेटी का जवाब था कि हम आपके नौकर नहीं हैं। अगले दिन उन्हें बस में बैठाकर गोरखपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed