फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Those who do not say "Bharat Mata Ki Jai" are anti-national.

Gorakhpur News: भारत माता की जय न बोलने वाले राष्ट्र विरोधी

Tue, 30 Dec 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Those who do not say "Bharat Mata Ki Jai" are anti-national.
हिन्दू सम्मेलन को संबो​धित करते आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश। संवाद
- सरदारनगर के मजीठिया ग्राउंड पर हिंदू सम्मेलन में बोले आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश
विज्ञापन


- कहा- जब सनातन की रक्षा होगी तभी भारत विश्व गुरु बनेगा
संवाद न्यूज एजेंसी



सरदारनगर/चौरीचौरा। चौरीचौरा क्षेत्र के सरदारनगर स्थित मजीठिया ग्राउंड पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि सनातन ही हिंदू में संस्कृति का आत्मसात कराता है। जब सनातन की रक्षा होगी तभी भारत विश्व गुरु बनेगा। भारत माता की जय न बोलने वाले राष्ट्र विरोधी हैं।

उन्होंने कहा कि सनातन, भारत वर्ष और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक है क्योंकि तीनों का उदघोष सर्वे भवंतु सुखिनः है। तीनों का उद्देश्य व्यक्ति व राष्ट्र निर्माण है। उन्होंने गीत ''''''''व्यक्ति व्यक्ति में जगे, स्वदेश भक्ति भावना, व्यक्ति को समाज से जोड़ने की साधना'''''''' ही संघ का मार्ग है। संघ का लक्ष्य राष्ट्र सर्वोपरि है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में रहकर जो भारत माता की जय नहीं बोलता वह राष्ट्रवादी हो ही नहीं सकता। वह राष्ट्र विरोधी होता है। उन्होंने भोजपुरी गायक आर्यन बाबू के सनातनी और हिंदुत्व के गीत की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भारत माता के चित्र पर पुष्प वर्षा कर शंखनाद से हुआ। कार्यक्रम में भोजपुरी लिटिल स्टार आर्यन बाबू ने अपने हिंदुत्व के गीतों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया और संचालन प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के आयोजक रंग नारायण पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया।




इस दौरान जिला प्रचारक पंकज, कार्यवाह राजन, सह जिला कार्यवाह विकास कुमार, जिला प्रचार प्रमुख अरुण सिंह, विधायक ई. सरवन निषाद, राकेश नाथ त्रिपाठी, पं. विवेकानंद दुबे, विजय कुमार शाही, आनंद शाही, रामदुलारे चौधरी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed