{"_id":"5f70dc3b76334a1e9c7f3e40","slug":"this-time-on-dussehra-no-procession-will-be-held-no-fair-will-be-held-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुरः दशहरे पर इस बार न जुलूस निकलेगा, न लगेगा मेला, सोशल डिस्टेसिंग के बीच होगा रामलीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुरः दशहरे पर इस बार न जुलूस निकलेगा, न लगेगा मेला, सोशल डिस्टेसिंग के बीच होगा रामलीला का मंचन
Mon, 28 Sep 2020 09:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
Ramlila
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर जाकर मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। इस दौरान रामलीला के मंचन सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। उपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच इस बार दशहरा पर रामलीलाओं के मंचन की परंपरा नहीं टूटेगी। दशहरा में रामलीला का मंचन किया जा सकेगा लेकिन वहां 100 से ज्यादा दर्शक नहीं होंगे। सोशल डिस्टेसिंग का सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
सैनेटाइजेशन, मास्क और हाथ धोने के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हवाले से उपाध्यक्ष ने कहा कि सड़क पर कोई भी आयोजन नहीं होगा। कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा। मेला नहीं लगेगा। दुर्गा पूजा का आयोजन भी सार्वजनिक नहीं होगा।
विज्ञापन
लोग अपने घरों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन-अर्चन कर सकते हैं। शादी-विवाह के आयोजन में बैंड बाजा, रोड लाइट की अनुमति रहेगी। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करते हुए सौ से ज्यादा लोग शामिल न हों।
विज्ञापन