{"_id":"634ce13b2c18d405c6124137","slug":"this-month-you-will-also-be-able-to-enjoy-sailing-in-rapti-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: इसी महीने राप्ती नदी में भी ले सकेंगे नौकायन का आनंद, उतर सकता है डबल डेकर क्रूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: इसी महीने राप्ती नदी में भी ले सकेंगे नौकायन का आनंद, उतर सकता है डबल डेकर क्रूज
Mon, 17 Oct 2022 10:29 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Oct 2022 10:29 AM IST
सार
फर्म के निदेशक अमर निषाद ने बताया कि राप्ती नदी में जलस्तर कम होते ही नौकायन की शुरुआत कर दी जाएगी। नदी में एक किलोमीटर की लंबाई में स्पीड बोट जाएगी। मोटर बोट पांच सौ मीटर की लंबाई में जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर राप्ती नदी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसी महीने रामगढ़ताल की तरह राप्ती नदी में भी पर्यटक नौकायन का आनंद उठा सकेंगे। नगर निगम ने नौकायन के लिए फर्म का चयन कर लिया है। मोटर बोट की सवारी के लिए 50 तो स्पीड बोट के लिए सौ रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
दो रेस्क्यू बोट पर्यटकों की मौजूदगी तक राप्ती नदी में रहेंगी। बिना लाइफ जैकेट किसी को भी नौका में नहीं बैठने दिया जाएगा। भोले वंदना प्राइवेट लिमिटेड को काम मिला है।
विज्ञापन
फर्म के निदेशक अमर निषाद ने बताया कि राप्ती नदी में जलस्तर कम होते ही नौकायन की शुरुआत कर दी जाएगी। नदी में एक किलोमीटर की लंबाई में स्पीड बोट जाएगी।
मोटर बोट पांच सौ मीटर की लंबाई में जाएगी। डबल डेकर क्रूज भी पानी में उतारने की योजना है। इसके लिए सौ रुपये लिए जाएंगे। जेट स्की पर संचालित होगी। एक किलोमीटर की लंबाई में जेट स्की चलाने के लिए दो सौ रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन