फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Third Test negative of six Jamati who found in corona positive at Maharajganj

राहत की खबर: कोरोना पॉजिटिव मिले छह जामतियों की तीसरी जांच निगेटिव, इस वजह से होगी दोबारा जांच

Fri, 17 Apr 2020 01:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Apr 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Third Test negative of six Jamati who found in corona positive at Maharajganj
कोरोना वायरस। - फोटो : Amar Ujala

महराजगंज जनपदवासियों के लिए एक राहत की खबर आई है। बीते दिनों छह जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले थे जिनकी तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनके परिजनो की पुनः जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने पर उनके परिजनो समेत 53 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। क्वारंटीन में रखे गए लोगों की पुनः जांच कराई जाएगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि छह कोरोना मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह राहतभरी खबर है। बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बचाव के लिए चार गांव सील किए गए हैं। वहां प्रशासन की तरफ से हर संभव जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। पुलिस टीम के साथ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद से अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभी यह लोग आसोलेशन में ही रहेंगे। इनके परिजनो समेत क्वारंटीन में रहने वाले 53 लोगों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद सभी को एक साथ 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा जाएगा।


उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी जांच करेगी। जांच के बाद जब सब कुछ बेहतर हो जाएगा तो ही उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी जाएगी। इससे संबंधित लोगों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। क्वारंटीन में बेहतर ढंग से रहने खाने की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही चिकित्सक भी समय-समय पर जांच करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed