फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Third line will be built from Chhapra to Lucknow, trains will run at a gallop

Gorakhpur News: लखनऊ के ध्यानार्थ<bha>--</bha> छपरा से लखनऊ तक बनेगी तीसरी लाइन, सरपट दौड़ेंगी ट्रेनें

Fri, 04 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 04 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Third line will be built from Chhapra to Lucknow, trains will run at a gallop
छपरा-छपरा कचहरी रेलखंड पर तीसरी लाइन बनकर है तैयार
विज्ञापन

गोंडा-बुढ़वल व कुसम्ही से डोमिनगढ़ तक चल रहा है काम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अब छपरा से लखनऊ तक तीसरी लाइन बनाई जाएगी। खलीलाबाद-बैतालपुर तक बनने वाली इस नई लाइन को विस्तार दिया गया है। रेल प्रशासन ने पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। चुनाव बाद शेष रेलखंडों पर काम शुरू होगा। नई लाइन बन जाने से सिग्नल व प्लेटफॉर्म खाली होने के इंतजार का झंझट खत्म हो जाएगा। ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी और समय की बचत होगी।

वर्तमान में छपरा से लखनऊ तक तीन जगहों पर काम चल रहा है। छपरा से छपरा कचहरी तक तीसरी लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है। गोरखपुर में कुसम्ही से डोमिनगढ़ तक प्रथम चरण में काम चल रहा है। इसे विस्तार देते हुए खलीलाबाद से बैतालपुर तक 85 किमी लंबी लाइन की स्वीकृति दी जा चुकी है। डोमिनगढ़ से खलीलाबाद तक 30 किलोमीटर तीसरी लाइन के लिए सर्वे कराकर डीपीआर बन चुका है, जिसे मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।
विज्ञापन

इसी तरह कुसम्ही से बैतालपुर करीब 30 किमी लंबी तीसरी लाइन का भी लिडार सर्वे कराकर डीपीआर भेजा चुका है। इसी प्रकार गोंड़ा-बुढवल 65 किमी तीसरी लाइन का काम तेजी से चल रहा है। अब रेल प्रशासन ने 537 किमी छपरा से लखनऊ के बीच रेल लाइन में बचे रेल खंड पर तीसरी लाइन तैयार करने की कार्ययोजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआर तैयार करने के लिए लिडार सर्वे लोकसभा चुनाव बाद कराया जाएगा। इस कार्य के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के यार्ड में कार्य कई शिफ्ट में कराए जाएंगे, ताकि ट्रेनों को चलाने में कोई दिक्कत न आए।
-

कोट
ट्रेन परिचालन को सुगम बनाने के लिए इससे संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। इससे ट्रेनों के संचलन में सहूलियत मिलेगी।
- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed