फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thieves took away jewelry worth one million from gold and silver shop

Gorakhpur News: सोने-चांदी की दुकान से दस लाख के गहने उठा ले गए चोर

Mon, 03 Jul 2023 03:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 03:34 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away jewelry worth one million from gold and silver shop
चौरीचौरा इलाके में हुई घटना, फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने की जांच
विज्ञापन


चौरीचौरा (गोरखपुर)। इलाके के रामपुर बुजुर्ग चौराहे पर शनिवार की रात राधे ज्वेलर्स की दुकान के शटर का ताला तोड़कर दस लाख के गहने चोर उठा ले गए। रविवार सुबह घटना की सूचना पर चौरीचौरा पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। चोर तिजोरी को तोड़कर बाहर ही छोड़ गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, रामपुर बुजुर्ग निवासी सतीश चंद्र पटवा का इसी चौराहे पर बरसैना रोड पर राधे ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान है। शनिवार शाम को दुकानदार अपनी दुकान बंद कर बहन के यहां चले गए थे। शनिवार रात में चोरों ने मौका पाकर आभूषण की दुकान का शटर ब्लेड से काट दिया। तिजोरी को चुराया और कुशीनगर सीमा पर स्थित नहर पर ले जाकर तिजोरी तोड़कर दस लाख का जेवर चुरा लिए। चोर तिजोरी वहीं पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह चौराहे के लोगों ने शटर उठा देखकर पीड़ित दुकानदार को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीमें लगी हैं, जल्द घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed