{"_id":"68cc5f59804f32116a0c5fb4","slug":"thieves-stole-gold-silver-jewellery-along-with-cash-gorakhpur-news-c-206-1-mhg1007-159940-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नकदी सहित सोने, चांदी के जेवर उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नकदी सहित सोने, चांदी के जेवर उठा ले गए चोर
Fri, 19 Sep 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुइयां कंचनपुर में बुधवार की रात चोर अलमारी का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये सहित सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए।
कुइयां कंचनपुर गांव निवासी गंगोत्री अपने घर के बरामदे में बच्चों को लेकर सोई थी। आधी रात में चोर कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए और गोदरेज आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी चांदी की पायल, सोने का मंगलसूत्र, सोने की बाली, झुमका के अलावा 20,000 रुपये चुरा कर फरार हो गए। गंगोत्री को चोरी की जानकारी सुबह 4:00 बजे उस समय हुई जब वह सोकर उठी, उसने शोर मचाया। उसने सिंदुरिया थाने की पुलिस को सूचना देकर मामले से अवगत कराया। घटना के समय गंगोत्री बच्चों के साथ अकेली थी। पति इंद्रासन मुंबई में हैं।
थाना प्रभारी सिंदुरिया सत्येंद्र कुमार राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद