फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thieves steal cash and jewelery from advocate's house

Gorakhpur News: अधिवक्ता के घर से नकदी-जेवरात पर चोरों ने साफ किया हाथ

Sat, 15 Jun 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 15 Jun 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Thieves steal cash and jewelery from advocate's house
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के दीवानी कचहरी के अधिवक्ता के घर में घुसे चोरों ने करीब दो लाख रुपये नकदी और 20 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। घटना के समय परिवार के लोग अहमदाबाद गए हुए थे। सूचना के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में शाहपुर एमआईजी राप्तीनगर कॉलोनी फेज एक निवासी अधिवक्ता प्यारे लाल चौधरी ने बताया कि वह आठ जून को वह अहमदाबाद में रहने वाले बड़े बेटे के पास पत्नी संग चले गए। उनका छोटा बेटा तुषार कुशीनगर में कार्यरत है। वह घर से ही आता-जाता है। 11 जून की रात छोटा बेटा गोरखपुर नहीं आया। विलंब होने की वजह से कसया में रुक गया। 12 जून की शाम को तुषार कसया से घर आया तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ है। घर में घुसे चोर सारा सामान समेट ले गए हैं। कपड़े, गहने और नकदी गायब हैं।
विज्ञापन

प्यारेलाल ने बताया कि घर में घुसे चोर हीरे की अंगूठी, सोने चांदी के गहने सहित करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी समेट ले गए। अलमारी में रखे दो लाख रुपये भी गायब हैं। अधिवक्ता ने बताया कि उनके छोटे बेटे की शादी की तैयारी चल रही है, इसलिए गहने और नकदी रखे हुए थे। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed