फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thieves dressed in salwar-suits entered a mobile shop and made off with cash and several phones.

महिला के लिबास में चोरी: आधी रात शटर तोड़कर घुसे चोर, 8-10 फोन-नकदी उड़ाई-CCTV में हो गए कैद

Sat, 13 Jun 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 02:42 AM IST
सार

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के पीपरापुर निवासी मोहम्मद काशिफ की रेती पुल के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। रोज की तरह 10 जून की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए और रिपेयरिंग के लिए रखे गए आठ से दस मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर भाग गए।

विज्ञापन
Thieves dressed in salwar-suits entered a mobile shop and made off with cash and several phones.
सांकेतिक

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के रेती पुल के पास स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से आधी रात चोरों ने मोबाइल फोन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध सलवार-सूट पहने हुए दुकान में घुसता दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के पीपरापुर निवासी मोहम्मद काशिफ की रेती पुल के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। रोज की तरह 10 जून की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए और रिपेयरिंग के लिए रखे गए आठ से दस मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर भाग गए।

विज्ञापन

शुक्रवार आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि शटर एक तरफ से उठा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर कई मोबाइल फोन और नकदी गायब मिली। चोरी हुए अधिकांश मोबाइल ग्राहकों द्वारा मरम्मत के लिए दुकान पर जमा कराए गए थे।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में एक संदिग्ध महिला के लिबास में दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed