फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thieves crush home guard after stopping pickup, condition critical

Gorakhpur News: पिकअप रुकवाने पर चोरों ने होमगार्ड को कुचला, हालत गंभीर

Sat, 15 Jun 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 15 Jun 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Thieves crush home guard after stopping pickup, condition critical
बड़हलगंज (गोरखपुर)। बड़हलगंज इलाके के चैनपुर के पास रोकने पर पिकअप सवार चोरों ने पीआरवी चालक (होमगार्ड) घनश्याम मिश्रा को बृहस्पतिवार की रात 2:30 बजे कुचल दिया, जिससे वह घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मी उन्हें सीएचसी लेकर गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बड़हलगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घनश्याम मिश्रा का बाएं हाथ और कंधे की हड्डी टूट गई है। आरोप है कि जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई उसमें चोर बैठे हुए थे और ग्रामीण उनका पीछा कर रहे थे। पीआरवी के दारोगा सूर्यभान यादव की तहरीर पर बड़हलगंज पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात डायल 112 को पिड़हनी के दुबौली में चोर पकड़े जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पीआरवी पुलिस वहां पहुंची और चोर को थाने भिजवा दी। फिर पीआरवी की गाड़ी वहां से गश्त करते हुए मधुपुर होते हुए साऊखोर की तरफ आ रही थी। इसी बीच कुछ ग्रामीण लाठी-डंडा के साथ बाइक लेकर चोर-चोर का शोर करते हुए पिकअप व बोलेरो खोज रहे थे। पीआरवी पुलिस चैनपुर के पास पहुंची थी कि ग्रामीणों का शोर उन्हें सुनाई दी। पीआरवी के दारोगा सूर्यभान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और घनश्याम मिश्रा गाड़ी रोककर नीचे उतरे। ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे कि तभी तेज रफ्तार पिकअप रोकने पर घनश्याम को टक्कर मारते हुए फरार हो गई।
विज्ञापन

उधर, लाठी डंडा लेकर ग्रामीण उमारमण तिवारी, सौरभ तिवारी, संगम तिवारी, अनुराग तिवारी, आलोक त्रिपाठी समेत अन्य ने बताया कि दो बोलेरो व एक पिकअप गांव की तरफ जाती दिखी तो उन्होंने शोर मचाया। वे बाइक से उनका पीछा कर ही रहे थे कि पीआरवी पुलिस उनसे पूछताछ करने लगी। इसी बीच पिकअप पीआरवी के चालक को टक्कर मारते हुए फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। टाड़ा गांव स्थित ब्रह्मस्थान पर बैठक करते हुए पुलिस ने ग्रामीणों से कहा कि सभी लोग अपने घरों का मुख्य और छत का दरवाजा बंद कर ही सोएं। रात में जब भी उठे घर के चारों तरफ निरीक्षण कर लें। टोली बनाकर गांव में घूमकर सबको सचेत कर जागरूक करें।
पोहिला गांव के प्रधान समेत तीन के घरों को चोराें ने खंगाला
बड़हलगंज इलाके के पोहिला गांव के प्रधान उमेश यादव, चचेरे भाई रमेश यादव सहित ओझौली गांव के प्रताप प्रजापति के घर में बृहस्पतिवार की रात घुसे चोरों ने जेवर व नकदी चुरा लिया। ओझौली में एक जगह लोगों के जगने से चोर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने के बाद बड़हलगंज पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच कर साक्ष्य जुटाई। सीओ गोला रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश की जा रही है।
चोरी की घटनाओं से दहशत में ग्रामीण, टोलियां बनाकर कर रहे रखवाली

बड़हलगंज, गोला, सिकरीगंज, खजनी और हरपुर बुदहट में इन दिनों आए दिन चोरी की घटना प्रकाश में आ रही है। बड़हलगंज इलाके में एक सप्ताह में 25 से अधिक चोरी की वारदात हो चुकी है। ग्रामीण टोलियां बनाकर रात में रखवाली कर रहे हैं। बड़हलगंज इलाके के टाड़ा, कोल्हुआ, चैनपुर, छपिया, साऊखोर, सहड़ौली, बेलसड़ी, लखनापार, भाटपार आदि गांवों में लोगों की रातें दहशत में गुजर रहीं हैं।


बड़हलगंज, गोला, सिकरीगंज, खजनी और हरपुर बुदहट में इन दिनों आए दिन चोरी की घटना प्रकाश में आ रही है। बड़हलगंज इलाके में एक सप्ताह में 25 से अधिक चोरी की वारदात हो चुकी है। ग्रामीण टोलियां बनाकर रात में रखवाली कर रहे हैं। बड़हलगंज इलाके के टाड़ा, कोल्हुआ, चैनपुर, छपिया, साऊखोर, सहड़ौली, बेलसड़ी, लखनापार, भाटपार आदि गांवों में लोगों की रातें दहशत में गुजर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed