फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thieves broke the lock and took away jewellery, cash and valuables, and also attempted to break into a third house.

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी परिसर में दो प्रोफेसरों के बंद घरों में 26 लाख की चोरी

Wed, 20 May 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock and took away jewellery, cash and valuables, and also attempted to break into a third house.
- ताला तोड़कर जेवरात, नकदी और कीमती सामान समेट ले गए चोर, तीसरे में भी सेंधमारी की कोशिश
विज्ञापन


- एक प्रोफेसर बंद मकान से 20 लाख तो दूसरे से मकान से छह लाख की चोरी

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) परिसर में बंद पड़े दो प्रोफेसरों के आवासों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान की चोरी हो गई। एक अन्य प्रोफेसर के घर में भी चोरी की कोशिश हुई। घटना 16 मई की देर रात की बताई जा रही है। कैंट पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सभी प्रोफेसर अवकाश पर बाहर गए हुए थे और उनके आवास बंद थे। सह प्राध्यापक डॉ. नवदीप सिंह ने तहरीर में बताया कि उनके आवास संख्या डीएस/आईवी/24 का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 18 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान में डायमंड रिंग, गोल्ड चेन व सेट, मंगलसूत्र, अंगूठियां, कंगन, झुमके, बच्चों की चेन, चांदी की पायल के साथ लगभग तीन लाख रुपये नकद शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष देवेंद्र मणि पांडेय के आवास संख्या डीएस/आईवी/10 में रात करीब 2:54 बजे से 3:26 बजे के बीच चोर घुस आए। यहां से डायमंड व गोल्ड रिंग, चांदी का गिलास-कटोरी, छह चांदी के सिक्के, बच्चों की चांदी की चूड़ी, आठ घड़ियां और करीब 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। इस वारदात में करीब छह लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने परिसर में ही एक अन्य प्रोफेसर के मकान का ताला तोड़ने की कोशिश भी की। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कैंट अरुण कुमार यश ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed