{"_id":"600ecd138ebc3e33d272c37a","slug":"thief-stolen-jewellery-shop-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आभूषण की दुकान का ताला खोलकर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: आभूषण की दुकान का ताला खोलकर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 25 Jan 2021 07:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के तिवारीपुर इलाके के सूरजकुंड स्थित एक आभूषण की दुकान का ताला खोलकर चोरी हो गई। दुकान मालिक के अनुसार, चोर तिजोरी से करीब पांच किलोग्राम चांदी के जेवरात, आठ पीस गिरवी रखे जेवरात, सोने की कील व 46000 रुपये नगद उठा ले गए।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में चौरहिया गोला बक्शीपुर निवासी विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वह तिवारीपुर के सूरजकुंड स्थित सब्जी मंडी में आभूषण की दुकान चलाते हैं। शनिवार रात करीब 8:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन
रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर में ताला नहीं था। शटर उठाकर अंदर गए तो तिजोरी खुली थी और सामान गायब थे। उन्होंने बताया कि सोने के बड़े जेवरात दुकान में सुरक्षित मिले।
विज्ञापन
इस संबंध में चौकी इंचार्ज सूर्यविहार विकास सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।