फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   They would conduct reconnaissance using an e-rickshaw and then steal the bike.

Gorakhpur News: ई-रिक्शा से करते थे रेकी फिर उड़ा देते थे बाइक

Mon, 07 Sep 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
They would conduct reconnaissance using an e-rickshaw and then steal the bike.
गोरखपुर। बाइक चोरी करने के लिए पहले ई-रिक्शा से रेकी, फिर मौका मिलते ही बाइक उड़ाना और उसे मल्हीपुर स्थित कमरे में छिपाकर पार्ट्स में काटकर बेच देना। कैंट पुलिस ने ऐसे ही अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, दो बाइकों के कटे पार्ट्स और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद किया है। मोहद्दीपुर चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार वैश्य की टीम ने रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे मल्हीपुर गांव से दोनों आरोपियों को पकड़ा। उनकी पहचान सीकरीगंज के नकौड़ी निवासी अब्दुल करीम और गीडा के छपिया सरया निवासी आमिर खान उर्फ गोलू के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 30 वर्ष है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से दो बाइक बरामद हुई। इसके अलावा दो बाइकों के कटे पार्ट्स मिले। जांच में सामने आया कि एक बाइक सात अगस्त को डीडीयू के मुख्य द्वार से अभिषेक नारायण पांडेय की चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक बाइक एक सितंबर को मोहद्दीपुर स्थित आधार सेवा केंद्र से अभिषेक विश्वकर्मा की चोरी की गई थी। दोनों मामलों में कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज है।ो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed