फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   They were separated after 12 years of marriage, daughter's love made both of them together

शादी के साथ 12 साल बाद हुए थे अलग, बेटी के प्रेम ने दोनों को एक किया

Sun, 12 Sep 2021 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
They were separated after 12 years of marriage, daughter's love made both of them together
शादी के 12 साल बाद हुए थे अलग, बेटी के प्रेम ने दोनों को किया एक
विज्ञापन

गोरखपुर। शादी के बाद जीवन प्रेेमपूर्वक चल रहा था। 12 साल बाद कुछ लोगों उनके दिल में मेरे प्रति कुछ गलत बातें भर दीं। नतीजा यह हुआ कि दो साल पहले हम दोनों अलग हो गए। मैं अपनी आठ साल की बेटी को अपने साथ ले आई। दोनों में इतना मनमुटाव हुआ कि कानूनी रूप से अलग होने के लिए अदालत में आवेेदन भी किया। इतना होने के बावजूद बेटी से लगाव और प्रेम में दोनों का मजबूरी में ही सही एक-दूसरे से आमना-सामना होता रहा। दो साल में पति को भी मेरी बेगुनाही का अहसास हो गया।

इस दौरान प्रधान परामर्शदाता संगीत प्रकाश त्रिपाठी ने हम दोनों की काउंसलिंग की और लोक अदालत में आपसी सुलह समझौता करवाने के साथ फिर से संग रहने को प्रेरित किया। आज हम दोनों अपने घर लौट रहे हैं आज से हम फिर एक परिवार हो गए। अब बेटी को पिता से दूर नहीं रहना पड़ेगा। यह कहानी है शहर के अजेय कुमार और रागिनी देवी (दोनों नाम परिवर्तित) की। अजेय और रागिनी का विवाह 2006 में हुआ था। अजेय बताते हैं कि 2018 में कुछ लोगों की वजह से उनका पारिवारिक जीवन कलहपूर्ण हो गया था। तब से हम दोनों अलग रह रहे थे। वरिष्ठ परामर्शदाता ने बताया कि लोक अदालत में शनिवार को 11 जोड़े आपसी सहमति से एक हुए। इन जोड़ों को प्रधान न्यायाधीश देवेंद्र सिंह द्वितीय, अपर न्यायाधीश सुभाष चंद्र यादव और अपर न्यायाधीश इफराक अहमद ने उपहार देकर बेहतर और खुशहाल जीवन की शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed