फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, they were running an exorcism hospital in Campierganj. When the police arrived, they absconded

Gorakhpur News: भूत प्रेत की बीमारी का चला रहे थे झाड़-फूंक अस्पताल, पुलिस पहुंची तो हुए फरार

Mon, 05 Aug 2024 01:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2024 01:44 PM IST
सार

कैंपियरगंज इलाके के एक मंदिर परिसर में झाड़-फूंक का अस्पताल चलाने की शिकायत पुलिस को मिली है। बीते शुक्रवार को पुलिस पहुंची तो वहां तंत्र-मंत्र में जुटे लोग फरार हो गए। पुलिस को पता चला कि वहां हर रोग तंत्र-मंत्र और अंगारे पर चलाकर दूर कर देने का दावा किया जा रहा था। फिलहाल, पुलिस पुजारी से ऐसी किसी भी गतिविधि के होने पर जानकारी देने की बात कहते हुए लौट आई।
 

विज्ञापन
In Gorakhpur, they were running an exorcism hospital in Campierganj. When the police arrived, they absconded
कैंपियरगंज में तंत्रमंत्र से इलाज की सूचना के बाद पुजारी से बात करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंपियरगंज इलाके के एक मंदिर परिसर में झाड़-फूंक का अस्पताल चलाने की शिकायत पुलिस को मिली है। बीते शुक्रवार को पुलिस पहुंची तो वहां तंत्र-मंत्र में जुटे लोग फरार हो गए। पुलिस को पता चला कि वहां हर रोग तंत्र-मंत्र और अंगारे पर चलाकर दूर कर देने का दावा किया जा रहा था। फिलहाल, पुलिस पुजारी से ऐसी किसी भी गतिविधि के होने पर जानकारी देने की बात कहते हुए लौट आई।

विज्ञापन


पुलिस की जांच में पता चला कि मंदिर में लोगों की आस्था है, लेकिन इसकी आड़ में कुछ तांत्रिक भी आते हैं। तांत्रिकों के सक्रिय होने की सूचना पर अब एक बार फिर से पुलिस ने पुराने तांत्रिक रजिस्टर को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पुलिस को जानकारी दी गई कि भूत-प्रेत का साया बताकर गरीब लोगों को ठगा जा रहा है। कई लोगों को अंगारे पर चलाया जा रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस पहुंची तो आसपास के संभ्रांत लोगों ने इस बात को स्वीकार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यहां पर हर बीमारी की वजह भूत को बताया जाता है और तंत्र-मंत्र करने वाले मंदिर परिसर में ही अपना जमावड़ा कर लिए हैं। इसी तरह से लोगों का उपचार करते हैं और समय से इलाज न होने की वजह से कई बार लोगों की जान चली जाती है। लोगों ने पुलिस को बताया कि तंत्र-मंत्र और अंगारों पर चलाकर रोगियों का इलाज किया जाता है। गोरखपुर ही नहीं, बिहार और नेपाल तक के लोग यहां पर तंत्र-मंत्र से इलाज कराने आते हैं।

पुलिस के जाने पर तांत्रिक फरार हो गए। पुजारी से सहयोग मांगते हुए पुलिस ने बातचीत की है। सूत्रों की मानें तो काफी पहले यहां तांत्रिकों पर सख्त कार्रवाई हुई थी। अब एक बार यहां तांत्रिकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।


एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर आई शिकायत के बाद पुलिस वहां गई थी, लेकिन कुछ ऐसा नहीं मिला है। तंत्र-मंत्र करने वालों की जांच की जाएगी। वहां के पुजारी से भी बातचीत की गई है, ऐसी गतिविधियां होने पर सूचना देने के लिए कहा गया है। स्थानीय थाने की पुलिस भी निगरानी कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed