{"_id":"695181bf5a8fd1685f0fe079","slug":"they-broke-into-the-house-and-assaulted-the-occupants-due-to-an-old-grudge-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1179356-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के मड़हा बड़ा गांव निवासी तारा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 26 दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ दबंगों ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
तारा देवी की तहरीर पर पुलिस ने पिंटू सिंह, सिंटू सिंह, अश्वनी सिंह, लक्की सिंह, महेंद्र सिंह, उमाशंकर सिंह, गजेंद्र सिंह, मनीष, गोलू, हरदेश सिंह, अंगद और देवेंद्र सिंह सहित कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी पीपीगंज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद