{"_id":"6667645d52b0def0db01e514","slug":"there-will-be-no-traffic-jam-due-to-the-carts-and-stalls-installed-at-the-parking-lot-in-golghar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-585451-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोलघर में पार्किंग स्थल पर ही लगे ठेले-खोमचे तो नहीं लगेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोलघर में पार्किंग स्थल पर ही लगे ठेले-खोमचे तो नहीं लगेगा जाम
Wed, 06 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फॉलोअप
फोटो, पीडीएफ
गोलघर व्यापार मंडल ने जाम से निजात के लिए आयोजित बैठक में दिए सुझाव
पार्किंग व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए आगे आएंगे व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोलघर व्यापार मंडल के सदस्यों ने सोमवार को आयोजित बैठक में गोलघर में लग रहे जाम से निजात के उपायों पर मंथन किया। बैठक में उन्होंने कहा कि सिर्फ कार-बाइक ही नहीं, सड़क पर लगने वाले ठेले-खोमचे के कारण भी जाम की समस्या आती है। यदि मल्टीलेवल पार्किंग में ही ठेला वालों के लिए एक स्थान चिह्नित करके आवंटित कर दिया जाए तो पार्किंग और वेंडिंग जोन दोनों की व्यवस्था हो जाएगी।
संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरीशंकर सरावगी ने कहा कि व्यापारी चाहते हैं कि गोलघर में जाम न लगे और गाड़ियों को क्रेन से उठाने की नौबत भी न आए। नगर निगम का मुख्य उद्देश्य आय अर्जित करना नहीं है, बल्कि सुविधाएं मुहैया कराना है, इसलिए पार्किंग शुल्क कम होना चाहिए। व्यापारियों को आधे दर पर प्रिपेड कूपन दिए जाएं, ताकि वे ग्राहकों को देकर पार्किंग स्थल पर भेज सकें।
दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि पार्किंग स्थल पर ही ठेला-खोमचा वालों को शिफ्ट कर दिया जाए तो व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। सुनील गुप्ता ने बताया कि गोलघर में ई-रिक्शा को जाने की अनुमति दी जानी चाहिए, लेकिन पार्किंग की छूट नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर विवेक कुशवाहा, उमेश जायसवाल, सुमित, बृजेश गुप्ता, नरेश कुमार, कुमार गौरव एवं गणेश तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
-- --
प्रमुख मांगे
-पार्किंग स्थल पर ठेले खोमचे के लिए जगह निर्धारित किया जाए
- पार्किंग का शुल्क कम करके वाहनों की संख्या बढ़ाई जाए
- 8 घंटे वाला शुल्क ही 24 घंटे के लिए लागू हो
- गोलघर में ई- रिक्शा के प्रवेश की अनुमति दी जाए
-व्यापारियों को आधे दर पर प्रीपेड कूपन दिया जाए
-सफेद पट्टी के अंदर वाहनों का चालान न हो
-यूनिपोल के माध्यम से मल्टीलेवल पार्किंग के बारे में लोगों को बताया जाए
-- -- -- -- --