{"_id":"6467baaef2bda90ef000cdb9","slug":"there-will-be-no-jam-outside-aiims-agreed-to-build-a-vehicle-stand-in-the-campus-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-173778-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स के बाहर नहीं लगेगा जाम, परिसर में वाहन स्टैंड बनाने पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स के बाहर नहीं लगेगा जाम, परिसर में वाहन स्टैंड बनाने पर सहमति
विज्ञापन
एम्स के बाहर नहीं लगेगा जाम, परिसर में वाहन स्टैंड बनाने पर सहमति
फोटो
- सीओ कैंट ने एम्स प्रशासन के साथ वार्ता कर तय की जगह, दीवार तोड़कर बना देंगे पार्किंग
- बाहर से आए दिन चोरी हो जाते हैं वाहन, एयरफोर्स के रास्ते में रुकावट भी पैदा होती है
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों को जल्द ही पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी। शुक्रवार को पुलिस और एम्स प्रशासन के बीच मंथन के बाद एम्स परिसर में पार्किंग बनाने पर सहमति बन गई है। जल्द ही मेन गेट के बगल की दीवार तोड़कर पार्किंग में आने-जाने का रास्ता बना दिया जाएगा। इसके बाद मरीज और तीमारदार अपने वाहन बाहर के बजाय पार्किंग में पार्क करेंगे। इससे एयरफोर्स की ओर जाने वाले लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वर्तमान में हर दिन करीब पांच हजार वाहन एम्स के आसपास सड़कों पर खड़े रहते हैं, जिससे जाम की स्थिति हो जाती हैं।
जानकारी के मुताबिक, एम्स में रोजाना करीब ढाई हजार मरीज इलाज के लिए आते है। गंभीर मरीज चार पहिया से तो बहुत से लोग दो पहिया से पहुंचते हैं और गेट के बाहर ही वाहन पार्क कर देते हैं, जिससे जाम लग जाता है। इसे देखते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस को एम्स प्रशासन से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने को कहा। इस पर सीओ कैंट योगेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक कैंट रणधीर मिश्रा शुक्रवार दोपहर में एम्स पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारी भूपेश चंद्रा व मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव से पार्किंग को लेकर बातचीत की। तय हुआ कि एम्स में मुख्य द्वार की बाएं तरफ के खाली स्थान का पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि एम्स प्रशासन जल्द ही पार्किंग के लिए दीवार तोड़कर आने-जाने का रास्ता बना देगा।