फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will be investment of Rs 2030 crore in housing sector

Gorakhpur News: हाउसिंग सेक्टर में होगा 2030 करोड़ का निवेश

Sun, 18 Feb 2024 03:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
There will be investment of Rs 2030 crore in housing sector
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में गोरखपुर में करीब 14 हजार करोड़ का निवेश होगा
विज्ञापन


गीडा में होगा 8751 करोड़ रुपये का निवेश
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में गोरखपुर करीब 14 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। दो हजार करोड़ का निवेश आवासीय योजनाओं में भी हो रहा है। जिले से 15 विभागों को 290 प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें 13776 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। इससे 49979 लोगों को रोजगार मिलना है।
गीडा में 153 निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरने जा रहे हैं। इन प्रस्तावों से 8751 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 28068 लोगों को रोजगार मिलेगा। एमएसएमई विभाग को 1174 निवेश प्रस्तावों को साकार कर 5864 लोगों के लिए रोजगार की व्यवस्था करेगा। इसी तरह हाउसिंग सेक्टर में 2030 करोड़ रुपये के निवेश से 5552 लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। पर्यटन क्षेत्र के लिए 713 करोड़ रुपये, हैंडलूम उद्योग के क्षेत्र में 507 करोड़ रुपये, मेडिकल एंड हेल्थ सेक्टर के लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है।
विज्ञापन


गोरखपुर में जीबीसी की ऐसी है तैयारी
क्षेत्र/विभाग निवेश (करोड़ में) रोजगार
गीडा 8751 28068
हाउसिंग 2030 5552
एमएसएमई 1174 5864
पर्यटन 713 1568
हैंडलूम 507 4270
मेडिकल एंड हेल्थ 200 1200
हॉर्टिकल्चर 113 691
सहकारिता 71 960
डेयरी 65 67
वन विभाग 55 400
चिकित्सा शिक्षा 33 225
यूपीसीडा 30 900
तकनीकी शिक्षा 30 199
मत्स्य पालन 02 15
पशुपालन 02 –
कुल 13776 49979

129 जाएंगे लखनऊ, 160 शामिल होने जिले के समारोह में
19 फरवरी को प्रदेश की राजधानी में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने वाले 129 निवेशक व उद्यमी लखनऊ के मुख्य समारोह में आमंत्रित किए गए हैं। जबकि जिले स्तर पर होने वाले समारोह में 160 उद्यमी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed