फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will be discussion on friendly relations between India and Nepal

Gorakhpur News: भारत और नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों पर होगा मंथन

Mon, 26 Feb 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 26 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
There will be discussion on friendly relations between India and Nepal
एमपी महाविद्यालय जंगल धूसड़ में एक मार्च से होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार
विज्ञापन

नेपाल से आएंगे 30 से अधिक विद्वान, इससे अधिक सेमिनार में जुड़ेंगे ऑनलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसड़ में ''''भारत-नेपाल सांस्कृतिक अंतर्संबंधों की विकास यात्रा : अतीत से वर्तमान तक'''' विषयक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन एक से तीन मार्च तक किया जा रहा है। इसमें नेपाल के 30 से अधिक विद्वान और इससे अधिक ऑनलाइन जुड़कर भारतीय विद्वतजन उन आयामों पर चर्चा करेंगे जिससे भारत और नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई ऊंचाई दी जा सके।


सेमिनार महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसड़ के संयुक्त तत्वावधान में होगा। यह महाविद्यालय वर्ष 2015 में भी भारत-नेपाल के मैत्री संबंधों पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार करा चुका है। एक मार्च को उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय, लुम्बिनी नेपाल के कुलपति प्रो. सुबरन लाल बज्राचार्य करेंगे। जबकि सारस्वत अतिथि के रूप में मध्य पश्चिम विश्वविद्यालय, सुर्खेत, नेपाल के उप कुलपति प्रो. नंद बहादुर सिंह, मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री देवेंद्र राज कंडेल और विशिष्ट अतिथि के रूप में वाल्मीकि विद्यापीठ, काठमांडो नेपाल के प्राचार्य प्रो. भागवत ढकाल की सहभागिता रहेगी। उद्घाटन सत्र में बीज वक्तव्य दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा का होगा। तीसरे दिन समापन सत्र की अध्यक्षता गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed