{"_id":"65cd4592855c4f5903097fa4","slug":"there-will-be-changes-in-the-format-of-convention-center-and-sports-city-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-466892-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कन्वेंशन सेंटर व स्पोर्ट्स सिटी के प्रारूप में होगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कन्वेंशन सेंटर व स्पोर्ट्स सिटी के प्रारूप में होगा बदलाव
Thu, 15 Feb 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं का प्रेजेंटेशन देखने के बाद दिया सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से विकसित की जाने वाली विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर और स्पोर्ट्स सिटी के डिजाइन में थोड़ा बदलाव होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुझाव के बाद जीडीए ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने दोनों योजनाओं का प्रेेजेंटेशन दिया। बताया कि दोनों योजनाओं के लिए कंपनियों का चयन किया जा चुका है। दोनों योजनाएं भूमि मुद्रीकरण के तहत विकसित होंगी। योजनाओं की विशेषता के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री की ओर से कुछ और सुधारों के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री की ओर से बताए गए सुझावों पर जल्द अमल कर लिया जाएगा। इन योजनाओं की लांचिंग मुख्यमंत्री के हाथों ही होनी है। मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विकास कार्यों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने फ्लाईओवर, सड़क आदि परियोजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अतिक्रमण हटाने एवं पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।